मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 15 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 22.2 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

हड्डियों को मजबूत बनाएंगे ये ड्राई फ्रूट्स, सर्दियों में आप भी बनाएं अपनी डाइट का हिस्सा

December 20, 2023By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

स्वास्थ्य। सेहतमंद रहने के लिए शरीर में सभी पोषक तत्वों का होना जरूरी है। इन्हीं महत्वपूर्ण पोषक तत्वों में शामिल है कैल्शियम। अगर शरीर में कैल्शियम की कमी हो जाए, तो अनिद्रा, मांसपेशियों में दर्द, नाखून टूटना, कब्ज आदि कई समस्याएं होती हैं। आप अपनी डाइट में डेयरी प्रोडक्ट्स, हरी सब्जियां या कुछ साबुत अनाज शामिल कर भी कैल्शियम की कमी को दूर कर सकते हैं। इनके अलावा कुछ ड्राई फ्रूट्स भी कैल्शियम के अच्छे स्रोत हैं, जिन्हें खाने से शरीर में कैल्शियम की कमी दूर हो सकती है। आइए जानते हैं हड्डियों को मजबूत और स्वस्थ रखने के लिए कौन-से ड्राई फ्रूट्स फायदेमंद होते हैं। बादाम में कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा बादाम में विटामिन-ई और हेल्दी फैट्स जैसे आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं, अगर आप रोजाना बादाम खाते हैं, तो शरीर में कैल्शियम की कमी दूर होगी साथ ही आपको कई फायदे मिलेंगे। स्वाद से भरपूर अंजीर सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसमें कैल्शियम पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा अंजीर फाइबर से भी भरपूर होता है। इसे खाने से हड्डियां स्वस्थ रहती हैं, साथ ही पाचन के लिए भी फायदेमंद होता है। खजूर न केवल मीठा और स्वादिष्ट होता है बल्कि कई समस्याओं से भी बचाता है। आप खजूर को सुबह या शाम हेल्दी नाश्ते के रूप में खा सकते हैं। शरीर में कैल्शियम की कमी को दूर करने के लिए आप अपनी डाइट में पिस्ता शामिल कर सकते हैं। इसे खाने से हड्डियां मजबूत होती हैं। इसके अलावा इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। जिससे आप कई तरह की बीमारियों से बच सकते हैं। अखरोट में भी कैल्शियम पाया जाता है, इसमें अन्य ड्राई फ्रूट्स की तुलना में कैल्शियम की मात्रा कम होती है। यह ओमेगा-3 फैटी एसिड और कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। ऐसे में हड्डियों को स्वस्थ रखने के लिए अखरोट को भी अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं। ब्राजील नट्स सेहत का खजाना है। इनमें सेलेनियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है साथ ही कैल्शियम की भी मात्रा मौजूद होती है। हड्डियों को स्वस्थ रखने के लिए इन नट्स को डेली डाइट में शामिल कर सकते हैं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights