मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 15 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 22.6 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

मसूड़ों से खून आने की समस्या से हैं परेशान, बचाव के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स

December 15, 2023By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

स्वस्थ्य। ब्रश करते समय कई लोगों के मसूड़ों से खून आता है, जिसे वे नजरअंदाज कर देते हैं। कई बार ब्रश करते समय, मसूड़ों पर चोट लगने या ब्रिसल्स बहुत हार्ड होने की वजह से भी ब्लीडिंग की समस्या हो सकती है, लेकिन कई बार मसूड़ों से खून आना किसी गंभीर समस्या का इशारा होता है, जो आपकी सेहत के लिए काफी हानिकारक हो सकता है। इसका समय पर इलाज न करने की वजह से आगे चलकर खामियाजा उठाना पड़ सकता है। अगर आपके साथ भी ऐसी कोई समस्या है, तो सतर्क हो जाएं। क्लीवलैंड क्लीनिक के मुताबिक, मसूड़ों से खून आना जिंजिवाइटिस का संकेत हो सकता है। हालांकि, इसके अन्य कई कारण भी हो सकते हैं, जैसे- हार्मोन्स में असंतुलन, विटामिन की कमी और यहां तक की स्ट्रेस भी इसका एक कारण हो सकता है। आइए जानते हैं किन तरीकों से कर सकते हैं आप मसूड़ों में खून आने से बचाव। आपका ब्रश आपके मसूडों को नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए, ब्रश खरीदते समय इस बात का ख्याल रखें कि उसके ब्रिसल्स नरम हों। ब्रिसल्स हार्ड होने की वजह से आपके मसूड़े छिल सकते हैं, जो उनके लिए काफी नुकसानदेह हो सकते हैं। इसलिए सही ब्रश का चयन करें। दांतों में मौजूद गंदगी की वजह से मसूड़ों पर भी नकरात्मक प्रभाव पड़ता है। इसलिए ओरल हाइजिन खराब होने की वजह से भी आपके मसूड़ों से खून आने की समस्या हो सकती है। इससे बचाव के लिए रोज दिन में दो बार ब्रश करें और फ्लॉस करें। इससे आपके दांतों में जमा हुई गंदगी साफ होगी और मसूड़े भी हेल्दी रहेंगे। गुनगुने पानी में नमक के कुल्ला करना आपके मसूड़ों के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। इसलिए गुनगुने पानी से कुल्ला मसूड़ों से खून आने की समस्या से बचा सकता है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights