एड़ियों के दर्द और सूजन से हैं परेशान, तो इन तेलों से करें मसाज
December 13, 2023By admin0 comments
👁0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
WhatsAppImage2026-08-15at31412PM
WhatsAppImage2026-02-15at42246PM
WhatsAppImage2025-01-28at185417
WhatsAppImage2026-04-18at13010PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM
WhatsAppImage2024-01-16at121909
WhatsAppImage2025-04-15at90710PM
WhatsAppImage2023-06-02at74514PM1
IMG-20240118-WA0003
WhatsAppImage2023-01-27at82310PM
Screenshot286
WhatsAppImage2023-01-23at31821PM1
Screenshot500
WhatsAppImage2023-05-04at112513AM
WhatsAppImage2023-01-04at122336PM
WhatsAppImage2024-02-05at181335
Screenshot247
WhatsAppImage2023-01-29at22819PM
WhatsApp-Image-2022-10-26-at-44911-PM-1024x569
imgonline-com-ua-resize-WIwUWE3jYK6r
CoolerImporiumPDF1pdf
WhatsAppImage2026-03-25at13839PM
alphabetschool
स्वास्थ्य। उम्र बढ़ने के साथ शरीर में कई बदलाव होते हैं। जिससे व्यक्ती को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है, लेकिन इन दिनों बदलती लाइफस्टाइल के कारण कम उम्र में भी लोगों को तरह-तरह की बीमारियों से जूझना पड़ रहा है। अगर आप भी एड़ियों में दर्द और सूजन से परेशान हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। एड़ियों में दर्द होने के कई कारण हो सकते हैं। जैसे- वजन बढ़ना, लंबे समय तक खड़े रहना आदि। यह समस्या ज्यादा महिलाओं में होती है। इससे बचने के लिए आप कुछ घरेलू उपाय अपना सकते हैं। आज हम आपको कुछ तेलों के बारे में बताने में जा रहे हैं, जो एड़ियों के दर्द से राहत दिला सकते हैं। नीलगिरी का तेल एड़ियों का दर्द कम करने में मददगार है। इसमें मौजूद एंटी इंफ्लेमेटरी गुण दर्द से राहत दिलाने में सहायक है। आप इस तेल में बादाम का तेल मिक्स कर एड़ियों पर हल्के हाथों से मसाज कर सकते हैं। भी दर्द को कम करने में मदद करता है। इससे रोजाना मालिश करने से दर्द से छुटकारा मिल सकता है। दर्द का रामबाण इलाज है। पैरों में दर्द और सूजन से राहत पाने के लिए आप लौंग के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे हल्का गर्म कर लें, फिर दर्द वाली जगह पर लगाएं, इससे आपको काफी फायदा होगा। मछली के तेल में ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है जो सूजन और दर्द को दूर करने के लिए रामबाण इलाज माना जाता है। अलसी का तेल भी काफी फायदेमंद माना जाता है। इसमें अल्फा-लिनोलिक एसिड पाया जाता है, जो सूजन से राहत दिलाने में मदद करता है। अगर आप एड़ियों के दर्द से परेशान रहते हैं, तो आप इससे रोजाना मालिश कर सकते हैं। एड़ियों के दर्द को कम करने के लिए आप नारियल के तेल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। सबसे पहले इसे हल्का गर्म कर लें, फिर प्रभावित जगह पर इसे लगाएं। आपको इससे आराम मिलेगा।