मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 15 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 23.0 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

चावल खाकर भी घटा सकते हैं वजन, बस अपनी डाइट में शामिल करें

December 13, 2023By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

स्वास्थ्य। माना जाता कि अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो चावल नहीं खाना चाहिए। अक्सर लोग वजन घटाने के लिए चावल खाने से परहेज करते हैं, लेकिन कुछ लोग ऐसे होते हैं, जिनका खाना चावल के बिना पूरा ही नहीं होता और जब वेट लॉस करने की बात आती है, तो उनके लिए चावल छोड़ना मुश्किल होता है, लेकिन क्या आप जानते हैं, डाइट में चावल शामिल कर भी आप वेट लॉस कर सकते हैं। जी हां, हाल ही में डाइटिशियन रमिता कौर ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें चावल की 5 किस्मों के बारे में बताया गया है, जो वेट लॉस के लिए शानदार ऑप्शन हैं। अगर आप भी राइस लवर्स हैं और वजन कम करना चाहते हैं, तो अपनी डाइट में चावल की इन किस्मों को शामिल कर सकते हैं। व्रत के दौरान अक्सर लोग सामक का चावल खाते हैं। इसे बार्नयार्ड बाजरा के नाम से भी जाना जाता है। यह चावल फाइबर से भरपूर होता है, जो पाचन को स्वस्थ रखने में मददगार है, इसके अलावा सामक राइस वजन कम करने में भी सहायक है। इसे खाने से आपको जल्दी भूख नहीं लगती है, जिससे वजन मेंटेन करना आसान हो सकता है। ब्लैक राइस एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है। इसमें मौजूद फाइबर पाचन तंत्र को स्वस्थ रखता है। इस चावल में कैलोरी की मात्रा कम होती है, आप इसे आसानी से वेट लॉस डाइट में शामिल कर सकते हैं। वेट लॉस करने वालों के लिए मटका चावल शानदार ऑप्शन हो सकता है। कर्नाटक में इसे काजे चावल के रूप में जाना जाता है। यह फाइबर से भरपूर होता है, जो पाचन को स्वस्थ रखने के साथ वजन कम करने में भी मददगार साबित हो सकता है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights