पोस्टमार्टम हाउस से महिला की डेडबॉडी से आंखे गायब होने पर डॉक्टर और टीम पर मुकदमा

Screenshot-2023-12-12-191954
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। पोस्टमार्टम हाउस पर मृत महिला की दोनों आंखे गायब होने के मामले में डीएम मनोज कुमार ने जिम्मेदारों के खिलाफ मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिये हैं। सोमवार देर रात ही डीएम मनोज कुमार और एसएसपी डॉ. ओपी सिंह की मौजूदगी में फिर से महिला के शव का तीन डॉक्टरों के पैनल, नेत्र रोग विशेषज्ञ और वीडियो ग्राफी में पोस्टमार्टम हुआ। जिसमें दोनों आंखे गायब होने की बात सामने आई है। इधर, विवाहिता के भाई की तहरीर पर पहले शव का पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर एवं टीम पर मानव अंग प्रत्यारोपण अधिनियम की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सिविल लाइंस पुलिस ने सभी डॉक्टर एवं कर्मचारियों के बयान दर्ज किये है। अलापुर थाना क्षेत्र के गांव कुतरई निवासी गंगा चरण ने अपनी बेटी पूजा की शादी नौ महीने पूर्व मुजरिया के गांव रसूला के जुगेंद्र के साथ की थी। रविवार को पूजा ने पति से विवाद के बाद आत्महत्या कर ली थी।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

सीओ बिल्सी सीपी सिंह और नायब तहसीलदार ने घटनास्थल का जायजा लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिये भिजवाया था। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम हुआ। मायके वाले शव घर ले पहुंचे। यहां महिला की दोनों आंखे गायब मिली। परिजनों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम मनोज कुमार से शिकायत की। डीएम सीएमओ डॉ. प्रदीप कुमार वार्ष्णेय को टीम कमेटी कर जांच करने के आदेश दिए। इसके बाद देर रात ही महिला का शव पोस्टमार्टम मंगाया गया। यहां आधी रात बाद डीएम एवं एसएसपी डॉ. ओपी सिंह की मौजूदगी में पैनल में पोस्टमार्टम हुआ। मंगलवार सुबह डीएम ने जिम्मेदारों के खिलाफ मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिये।

इसके लिये एडीएम प्रशासन को नामित किया है। इधर, मृतका के भाई राजकुमार की तहरीर सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस ने पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर और टीम पर अज्ञात में मुकदमा दर्जकर सभी के बयान दर्ज किए है। वहीं, दातागंज सीओ और अलापुर पुलिस की मौजूदगी में महिला के शव का अंतिम संस्कार किया गया है। घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग और पोस्टमार्टम हाउस सवालों के कठघरे में है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights