मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 21 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 22.1 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
बदायूँ में धूमधाम से मना दशहरा, रावण और मेघनाद के विशालकाय पुतलों का हुआ दहन,शीतल आतिशबाजी ने मन मोहाबदायूं में दहेज के लिए नवविवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप8वें वेतन आयोग की मुंबई में 22-23 अक्टूबर को बैठक, लेवल-1 की बेसिक सैलरी 18 हजार से बढ़कर 69 हजार रुपये होने की संभावना!तुलसी मठ में विधि-विधान से हुआ अस्त्र-शस्त्र पूजनदशहरे पर शक्ति और भक्ति के समन्वय की दिखी परंपरा, महंत नीरज नयन दास ने बताया पूजन का महत्वविजयदशमी (दशहरे) के पावन पर्व पर शिवसेना नाथ नगरी बरेली ने किया भव्य शस्त्र पूजनस्वर्गीय मनोज पांडे की स्मृति में पर्वतीय सांस्कृतिक समाज ने वृद्धाश्रम में कराया भोजन
Uttar Pradesh

विधायक के फॉर्म हाउस के बाहर घटना को दिया अंजाम, तीनों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज

December 11, 2023By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

कानपुर। गंगा बैराज बिठूर रोड पर युवक की गला रेतकर और सिर कूचकर निर्मम हत्या कर दी गई है। आरोपियों ने पूर्व विधायक के फॉर्म हाउस के बाहर घटना का अंजाम दिया है। फॉर्म हाउस के सिक्योरिटी गार्ड की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके से भाग रहे एक युवक को दबोच लिया, जबकि दो मौके से भाग निकले। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी करके अन्य दो को भी गिरफ्तार कर लिया। तीनों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। जानकारी के अनुसार, मृतक प्रदीप (30) मूल रूप से कन्नौज का निवासी था। वो नवाबगंज थाना क्षेत्र के पहलवानपुरवा में किराए पर रहता था। प्रदीप रविवार रात को इलाके में रहने वाले दोस्त सूरज, अंकुर और ललित के साथ शराब पार्टी की थी। इस दौरान तीनों का प्रदीप से झगड़ा हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि तीनों में मिलकर पहले गला रेता दिया। इसके बाद गंगा बैराज से बिठूर जाने वाले रोड पर एटा से समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक राजेश्वर सिंह के फॉर्म हाउस के बाहर शव फेंक दिया। इस दौरान तीनों शव का सिर ईंट से कूच रहे थे। चीख-पुकार सुन बगल वाले फॉर्म हाउस के गार्ड ने हत्याकांड को देख लिया और नवाबगंज थाने पर सूचना दी। सूचना मिलते ही नवाबगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और पहले अंकुर और फिर छापेमारी करके हत्यारोपी सूरज और ललित को अरेस्ट कर लिया। तीनों के कपड़े खून से सने हुए थे। प्राथमिक पूछताछ में तीनों ने नशेबाजी के दौरान हुए विवाद में हत्याकांड को अंजाम देने की बात कही है। तीनों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। एसीपी कर्नलगंज अकमल खान ने बताया कि देर रात की वारदात है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पहले एक हत्यारोपी और फिर उसकी निशानदेही पर तीनों को अरेस्ट कर लिया। पकड़े गए तीनों हत्यारोपियों के कपड़े और हाथ खून से सने हुए थे। ई-रिक्शा पर भी खून था। फोरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए हैं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights