कैसे गलत लाइफस्टाइल देती है बीमारियों को न्योता

download-11
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

स्वास्थ्य। उत्तम स्वास्थ ही जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है। मॉडर्न जमाने में ख़राब और गलत लाइफस्टाइल के कारण हम अस्वस्थ रहने लगे हैं।बहुत-सी बीमारियां ऐसी हैं, जो हमारी गलत लाइफस्टाइल की वजह से ही होते हैं। ऐसे रोगों को पूरी तरह से रोका जा सकता है। आपकी खराब लाइफस्टाइल आपको कम उम्र में ही रोगी बना देती है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, हाई शुगर, हार्ट अटैक, ब्लड प्रेशर, जोड़ों के दर्द, तनाव, मोटापा, एलर्जी, टीबी, दमा, अनीमिया, गुड कोलेस्ट्रॉल कम होना, ये सभी बीमारियों के लक्षण हैं। इनमें से कोई तीन पैरामीटर भी किसी व्यक्ति में पाए जाते हैं, तो उसे निश्चित ही उसे कोई न कोई लाइफस्टाइल है। इनके अलावा नियमित व्यायाम नहीं करना, खानपान में गड़बड़ी, अधिक वसायुक्त आहार लेना, रातभर जागने के कारण कम नींद होना आदि सभी बीमारियों के मुख्य कारण होते हैं। हमारे खानपान का सीधा असर हमारे स्वास्थ्य पर पड़ता है। उदाहरण के लिए अगर हम तली भुनी चीज़ें, कोल्ड ड्रिंक या फिर जंक फ़ूड इत्यादि का सेवन करते हैं, तो ऐसे में हमारे शरीर में वसा बढ़ने लगती है। ये चीज़ें हमें न सिर्फ मोटा करती हैं बल्कि हमें कई बीमारियों की तरफ भी ले जाती हैं। इसी तरह अगर हम अपने आहार में हरी सब्ज़ियां, मछली, अंडे, फल, दूध इत्यादि चीज़ों को शामिल करते हैं और इनका सेवन करते हैं तो ऐसे में ना सिर्फ हम फिट रहते हैं बल्कि बीमारियों से भी दूर रहते हैं। इसलिए अपने आहार को संतुलित रखना बेहद ज़रूरी है। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए सुबह जल्दी उठना चाहिए और रात को जल्दी सोना चाहिए। प्रतिदिन अनुशासन से भरपूर दिनचर्या का पालन करने से न सिर्फ हम स्वस्थ रहते हैं बल्कि हम खुशी का भी अनुभव करते हैं। समय पर सोने और उठने से न सिर्फ शारीरिक लाभ मिलते हैं बल्कि इससे कई मानसिक लाभ भी मिलते हैं। इससे हम सकारात्मक महसूस करते हैं। स्वस्थ रहने के लिए समय के अनुसार काम करना चाहिए जैसे समय पर नाश्ता करना। सुबह सही समय पर नाश्ता करने की आदत डालनी चाहिए। एक रिसर्च में इस बात की पुष्टि की गई है कि जो लोग नाश्ते में पोषण से भरपूर चीज़ें लेते हैं वे पूरा दिन तरोताज़ा महसूस करते हैं। इसी के साथ उनका वज़न भी संतुलित रहता है। नाश्ते में अंडे, दूध, मक्खन, फल जरूर खाएं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights