मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 21 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 15.8 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Delhi

बच्चे के बार-बार बीमार होने के पीछे कमजोरजानें कैसे बनाएं बच्चे की इम्यूनिटी मजबूत

December 5, 2023By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

स्वास्थ्य। सर्दियों का मौसम आ गया है और बच्चों में खांसी, जुखाम की समस्या होनी शुरू हो चुकी है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि सभी सावधानियां बरतने के बाद भी आपका बच्चा बार-बार क्यों बीमार होता है। इसका कारण हो सकता है कमजोर इम्यूनिटी। बच्चों का इम्यून सिस्टम कमजोर होने की वजह से, वे आसानी से बीमारी का शिकार हो जाते हैं। इस परेशानी से बचने का एक मात्र तरीका है, उनकी इम्यूनिटी को मजबूत करना। उनकी इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए आप कुछ बातों का ख्याल रख सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे मजबूत कर सकते हैं, आप अपने बच्चे की इम्यूनिटी। आपके बच्चे की कमजोर इम्यूनिटी का सबसे बड़ा कारण हो सकता है, उनमें पोषक तत्वों की कमी। पोषक तत्वों की कमी की वजह से, वे आसानी से बीमारी की चपेट में आ जाते हैं। इससे बचाने के लिए, उनका डाइट ऐसे प्लान करें कि सभी पोषक तत्व, सही मात्रा में मिल सकें। बच्चों का शरीर पूरा विकसित नहीं हुआ होता है, वे अभी उस प्रक्रिया में ही होते हैं। इसलिए इस बात को ध्यान में रखते हुए उनका डाइट प्लान करें। आप चाहें तो इसमें किसी पिडियाट्रिशन की मदद ले सकते हैं। बच्चों को विडियो गेम या इंडोर गेम्स के बदले बाहर धूप में खेलने दें। इससे उनके शरीर में विटामिन-डी की कमी नहीं होगी, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में मदद करता है। इसके अलावा, भाग-दौड़ करने से उनकी बॉडी की एक्सरसाइज भी होती है, जो उन्हें रखती है और हड्डियों और मांसपेशियों को भी मजबूत बनाती है। इसलिए कोशिश करें कि वे रोज थोड़ी बाहर किसी सुरक्षित जगह पर खेलने जाएं। बच्चे अक्सर बर्गर, फ्राइज, चिप्स आदि खाना पसंद करते हैं और आप उन्हें खाने भी देते हैं। लेकिन ये सभी प्रोसेसड फूड्स होते हैं, जो उनकी गट हेल्थ को नुकसान पहुंचा सकते हैं। गट हेल्थ खराब होने की वजह से उनकी पूरी सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ता है। इसलिए उनके गट का ख्याल रखें। घर का बना हेल्दी खाना खिलाएं, फलों और सब्जियों को उनकी डाइट का हिस्सा बनाएं। प्रोबायोटिक्स से भरपूर खाना गट के लिए फायदेमंद होता है, इसलिए उनकी डाइट में प्रोबायोटिक्स को शामिल करें। आपके बच्चे को कई खतरनाक बीमारियों से बचाने के लिए वैक्सीन लगाई जाती है, जो अलग-अलग उम्र पर लगती है। अपने बच्चे की कोई भी वैक्सीन की डोज मिस न करें। ऐसा न होने पर वे बीमारियों का आसानी से निशाना बन सकते हैं। अपने बच्चे के बेहतर मेंटल और फिजिकल हेल्थ के लिए, यह सुनिश्चित करें कि इनकी नींद पूरी हो। नींद की कमी की वजह से उनकी मेंटल हेल्थ प्रभावित हो सकती है और इम्यून सिस्टम भी कमजोर हो सकता है। इसलिए रोज उन्हें 8-9 घंटे की नींद दिलवाएं। इसके लिए आप उनका रोज सोने और उठने का समय तय कर सकते हैं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights