दो नहीं अब 3 बार लगेगा कोरोना का टीका

_115325712_vaccinearm
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

नई दिल्‍ली।  अब वैक्‍सीन के तीसरे डोज की तैयारी चल रही है. कोरोना वैक्‍सीन के तीसरे डोज को ‘बूस्‍टर डोज’ कहा जा रहा है. एक्‍सपर्ट के एक पैनल ने भारत बायोटेक की वैक्‍सीन कोवैक्‍सीन के तीसरे डोज को इजाजत दे दी है. बताया जा रहा है कि बूस्‍टर डोज को दूसरे डोज के 6 महीने बाद दिया जाएगा. इस तीसरे डोज को इसलिए देने की तैयारी है, जिससे लोगों को कोरोना के नए स्‍ट्रेन से बचाया जा सके.

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

एक्‍सपर्ट पैनल ने बायोटेक की वैक्‍सीन कोवैक्‍सीन के तीसरे डोज की इजाजत देते हुए कहा कि बूस्‍टर डोज उन लोगों को पहले दिया जाना चाहिए जो उसके क्लीनिकल ट्रायल का हिस्सा रहे हैं. पैनल को जानकारी दी गई है कि बूस्‍टर डोज के बाद शरीर की इम्‍यूनिटी कई सालों के लिए बढ़ जाएगी, जिससे कोरोना वायरस में अगर किसी तरह का बदलाव आता भी है तो उसका असर नहीं होगा.

सबजेक्ट एक्सपर्ट कमेटी ने बूस्टर डोज को इजाजत देते हुए कहा कि इसका इस्‍तेमाल सेकेंड फेज के क्लीनिकल ट्रायल वाले वॉलंटियर्स पर किया जाए. बता दें कि इन वॉलेंटियर्स को 6 माइक्रोग्राम की दो डोज पहले ही दी जा चुकी है. भारत बायोटेक इन वॉलेंटियर्स को तीसरा बूस्टर डोज देने के बाद छह महीने तक उन पर नजर रखेगी. इस दौरान वॉलेंटियर्स के शरीर में होने वाले बदलाव और इम्‍यूनिटी के घटने और बढ़ने पर नजर रखी जाएगी.

इस दौरान ये भी जांच की जाएगी कि अगर कोरोना का कोई नया स्‍ट्रेन आता है तो वैक्‍सीन उस पर किस तरह से काम करती है. इसके साथ ही बूस्‍टर डोज से शरीर पर होने वाले साइड इफेक्ट्स की भी जांच की जाएगी. इन वॉलेंटियर्स को बूस्‍टर डोज मिलने के बाद जो रिपोर्ट आएगी उसे सबजेक्ट एक्सपर्ट कमेटी के सामने रखा जाएगा.

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights