मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 21 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 15.8 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Delhi

सेहतमंद रहने के लिए बेहद जरूरी है इन फूड्स से करें इसकी कमी दूर

December 1, 2023By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

नई दिल्ली। शरीर में संपूर्ण विकास के लिए सभी जरूरी पोषक तत्वों का होना बेहद आवश्यक है। यही वजह है कि बड़े-बुजुर्गो से लेकर डॉक्टर्स तक हर कोई लोगों को पौष्टिक और संतुलित आहार खाने की सलाह देते है। हमारे शरीर में मौजूद विभिन्न विटामिन और मिनरल्स अलग-अलग तरीकों से हमारी सेहत को फायदा पहुंचाते हैं। मैग्नीशियम इन्हीं में से एक है, जो एक जरूरी मिनरल है। यह शरीर से जुड़े कई जरूरी कार्यों, खासकर मांसपेशियों और नर्व फंक्शन, एनर्जी प्रोडक्शन और हड्डियों को हेल्दी बनाने में अहम भूमिका निभाता है। यही वजह है कि शरीर में मैग्नीशियम की कमी कई गंभीर समस्याओं की वजह बन सकती हैं, जिसमें हाथ-पैर सुन्न होना, झुनझुनी, मांसपेशियों में ऐंठन, किसी अंग का काम न करना, दिल की बीमारी का खतरा आदि शामिल हैं। ऐसे में आप इन फूड्स की मदद से शरीर में मैग्नीशियम की कमी दूर कर सकते हैं। अगर आप चॉकलेट लवर हैं, तो इसकी मदद से भी शरीर में मैग्नीशियम की कमी दूर कर सकते हैं। दरअसल, डार्क चॉकलेट मैग्नीशियम का बहुत अच्छा स्रोत होती है। ऐसे में मैग्नीशियम की पूर्ति के लिए आप डार्क चॉकलेट खा सकते हैं।आयरन का बेहतरीन सोर्स होने के साथ ही पालक में मैग्नीशियम भी भारी मात्रा में पाया जाता है। एक कप पके हुए पालक में लगभग 157 मिलीग्राम मैग्नीशियम होता है। आप सर्दियों में इसे अपनी डाइट का हिस्सा बनाकर मैग्नीशियम की पूर्ति कर सकते हैं। बादाम कई तरीकों से हमारी सेहत को फायदा पहुंचाता है। प्रोटीन, हेल्दी फैट और फाइबर का बढ़िया स्त्रोत होने के साथ ही बादाम मैग्नीशियम से भी भरपूर होता है, जो इसकी कमी दूर करने का बढ़िया सोर्स है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights