मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 21 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 15.8 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Delhi

सर्दी-खांसी से तुरंत राहत दिलाएंगे ये 5 काढ़े

December 1, 2023By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

नई दिल्ली। सर्दी का सीजन जहां अपने साथ सुहाना और खुशनुमा माहौल लेकर आता है, तो वहीं इस मौसम में अक्सर पाचन संबंधी समस्याएं और सर्दी-जुकाम परेशानी की वजह बन जाते हैं। यह सीजन अक्सर अपनी ठंडक के लिए पसंद किया जाता है, लेकिन इस मौसम के आते ही सर्दी और खांसी के मामले भी तेजी से बढ़ने लगे हैं। सर्दी- जुकाम की समस्या अक्सर हमारे रोजमर्रा के कामों में बाधा डालती है। ऐसे में इससे जल्द राहत पाने के लिए लोग दवाओं का सहारा लेते हैं। हालांकि, कुछ ऐसे घरेलू उपाय भी हैं, जो पुराने समय से इससे राहत दिलाते आते हैं। जल्द आराम पाने के लिए काढ़ा सबसे कारगर तरीका है। यह आपको मेटाबॉलिज्म बेहतर करने के साथ ही पाचन में सुधार करते हुए मौसमी संक्रमण से लड़ने में आपकी मदद करते हैं। आइए जानते हैं कुछ ऐसे भी कारगर काढ़ों के बारे में, जो इस मौसम पाचन में सुधार करते हुए आपको सर्दी और खांसी से राहत देंगे। सर्दी-खांसी से राहत पाने के लिए आप दालचीनी काढ़ा ट्राई कर सकते हैं। इसे बनाना काफी आसान है और यह मौसमी बीमारियों से बचाने में आपकी मदद कर सकता है। इसे बनाने के लिए एक पैन में एक-दो कप पानी और इसमें दालचीनी पाउडर डालकर उबलने दें। आप चाहें तो इसमें एक चम्मच शहद भी मिला सकते हैं। यह काढ़ा आपकी इम्युनिटी मजबूत बनाने के साथ शरीर की ताकत बढ़ाने में मदद कर सकता है। लोग अक्सर कमजोर इम्युनिटी की वजह से सर्दी-खांसी से पीड़ित हो जाते हैं। ऐसे में इससे राहत पाने के लिए आप रोजाना तुलसी का काढ़ा पी सकते हैं। तुलसी का काढ़ा बनाने के लिए एक पैन में पानी गर्म करने के बाद उसमें तुलसी के पत्ते, दालचीनी, काली मिर्च और सोंठ डालकर कुछ देर तक उबालें और फिर छान लें। अब इसे गुनगुना हो जाने पर पी लें।आयुर्वेद में लंबे समय से गिलोय का इस्तेमाल कई स्वास्थ्य समस्याओं के लिए किया जा रहा है। हालांकि, कोरोनाकाल के बाद से ही इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ गई है। ऐसे में सर्दियों में हेल्दी रहने के लिए आप भी गिलोय का काढ़ा पी सकते हैं। इसे बनाने के लिए 1 चम्मच गिलोय या गुडूची को पीस लें। फिर मीडियम आंच पर एक पैन रखें और इसमें 2-3 कप पानी डालकर उबालें। अब इसमें गिलोय का पेस्ट डालकर अच्छी तरह मिलाएं। इसे तब तक उबालें जब तक इसकी मात्रा 1/3 न रह जाए। यह काढ़ा फ्लू से लड़ने में आपकी मदद करेगा। अगर आप इम्युनिटी बढ़ाने के साथ ही पाचन बेहतर करने का कोई उपाय खोज रहे हैं, तो तुलसी का काढ़ा एक बढ़िया विकल्प साबित होगा। इसे बनाने के लिए एक पैन में पानी उबालने के बाद इसमें तुलसी के पत्ते, 1 चम्मच काली मिर्च, 1 चम्मच दालचीनी पाउडर और 1 चम्मच कसा हुआ अदरक डालें। इस मिश्रण को अच्छे से मिलाएं और 10-15 मिनट तक उबलने दें। अब इसे एक कप में छान लें और जब यह ठंडा हो जाए तो इसे पी लें।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights