मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 23 September 2026
SKS24NEWSख़बर वही, जो सच बताए!
आपके शहर की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 27.4 °C साफ · बदायूँ
सुर्खियाँ
Delhi

16180 करोड़ रुपये के पेमेंट गेटवे धोखाधड़ी मामले में दो गिरफ्तार

October 13, 2023By admin0 comments
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

नई दिल्ली। महाराष्ट्र के ठाणे शहर में पुलिस ने एक वित्तीय अपराध में कथित भूमिका के लिए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने गुरुवार को भायंदर के अनूप दुबे (26) और मुंबई निवासी संजय नामदेव गायकवाड़ (42) को गिरफ्तार किया। यह मामला एक पेमेंट गेटवे कंपनी के सिस्टम में छेड़छाड़ कर 16,180 करोड़ रुपये की गड़बड़ी करने से जुड़ा है। पुलिस के अनुसार, धोखाधड़ी लंबे समय से हो रही थी, लेकिन अप्रैल 2023 में कंपनी के पेमेंट गेटवे सिस्टम के हैक होने और 25 करोड़ रुपये की हेराफेरी के बारे में श्रीनगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज होने के बाद यह सामने आया।   जांच के दौरान साइबर सेल की टीम को 16,180 करोड़ रुपये से अधिक के संदिग्ध लेनदेन का पता चला।  एटीएम से छेड़छाड़ कर 25.65 लाख रुपये चुराने के आरोप में ठाणे जिले के कल्याण में 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।    अधिकारी ने बताया कि मानपाड़ा पुलिस थाने में दर्ज पहली प्राथमिकी में चार अज्ञात लोगों ने 26 सितंबर से तीन अक्टूबर के बीच तीन एटीएम से धोखाधड़ी से पैसे निकाले।  अधिकारी ने बताया बताया कि डोंबिवली पुलिस थाने में दर्ज दूसरी प्राथमिकी में छह लोगों के खिलाफ 25 सितंबर से दो अक्टूबर के बीच एक एटीएम से छेड़छाड़ करने और 18.99 लाख रुपये निकालने का मामला दर्ज किया गया है।   अधिकारी ने कहा, “एटीएम एक ही बैंक के हैं। इस तरह से निकाली गई राशि  25.65 लाख रुपये है। 10 आरोपियों को पकड़ने के प्रयास जारी हैं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights