मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 14 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 26.1 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
स्वास्थ्य

शरीर को तुरंत एनर्जी देने के लिए खाएं ये 6 तरह के फूड्स

October 10, 2023By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

भागदौड़ भरी जिंदगी में शरीर इतना थक जाता है कि लोगों को अक्सर कमजोरी महसूस होती है। ऐसे में शरीर को एक्टिव रखने के लिए एनर्जी की सबसे ज्यादा जरूरत होती है। हालांकि कभी-कभी नींद की कमी के कारण भी थकान हो सकती है। अगर शरीर में एनर्जी की कमी होती है, तो व्यक्ति का किसी भी काम में मन नहीं लगता है। ऐसे में आप कुछ फूड्स डाइट में शामिल कर सकते हैं, जिन्हें खाने से शरीर को तुरंत एनर्जी मिलेगी। तो आइए जानते हैं, शरीर में ऊर्जा का स्तर बढ़ाने के लिए डाइट में क्या शामिल करें। प्रोटीन से भरपूर अंडे शरीर को ऊर्जावान बनाने में मदद करते हैं। इसमें अमीनो एसिड की मात्रा भरपूर होती है। आप इसे रोजाना ब्रेकफास्ट के रूप में खा सकते हैं। अंडे में वो सभी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए जरूरी हैं। इसके अलावा अंडे में विटामिन- ए, बी12, सेलेनियम और कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर में ऊर्जा के स्तर को बरकरार रखते हैं। पॉपकॉर्न साबुत अनाज से तैयार किया जाता है। इसमें फाइबर और कार्बोहाइड्रेट की मात्रा अधिक होती है। इसमें अन्य कुरकुरे स्नैक्स के मुकाबले कैलोरी कम होती है। इसे खाने से आपका पेट लंबे समय तक भरा रहता है और आपको इंस्टेंट एनर्जी मिलती है। सेब फाइबर का समृद्ध स्रोत है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, रोजाना सेब खाने से कई बीमारियां शरीर से कोसों दूर रहती हैं। इसके अलावा सेब में एंटीऑक्सिडेंट, फाइबर, क्वेरसेटिन, कैटेचिन, फ्लोरिडज़िन और क्लोरोजेनिक एसिड जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह शरीर को ऊर्जावान रखने में मदद करता है। सोयाबीन में एंटीऑक्सीडेंट्स पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं। जो शरीर में ऊर्जा का स्तर संचार करते हैं। यह शाकाहारियों के लिए प्रोटीन का सबसे अच्छा स्रोत है। शरीर को ऊर्जावान बनाए रखने के लिए आप अपनी डाइट में सोयाबीन शामिल कर सकते हैं। पोषक तत्वों से भरपूर नट्स आपको कई गंभीर बीमारियों से बचाते हैं। इनमें प्रोटीन, फाइबर, विटामिन, एंटीऑक्सिडेंट, खनिज और ओमेगा -3 फैटी एसिड पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए जरूरी होते हैं। इन्हें खाने से ऊर्जा मिलती है। केले को भी इंस्टेंट एनर्जी फूड के रूप में जाना जाता है। फाइबर से भरपूर केले खाने से देर तक भूख नहीं लगती है और शरीर में स्टैमिना को बढ़ाता है। 

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights