मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 21 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 15.5 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Delhi

दिल्ली की समस्त रामलीला कमेटियों को निशुल्क बिजली व पानी सुविधाएं उपलब्ध करवाये सरकार

October 1, 2023By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

दिल्ली। ऐतिहासिक लाल किला के विशाल मैदान में आज दिल्ली एनसीआर की सभी रामलीलाओ के प्रतिनिधियो ने श्री रामलीला महासंघ के अध्यक्ष अर्जुन कुमार के नेतृत्व में पिछले कुछ अरसे से सनातन धर्म के खिलाफ लगातार जहर उगलने और अपशब्द बोलने वाली ताकतों के खिलाफ विरोध प्रर्दशन करके इन ताकतों के पुतले को जूते मारे।करीब 250 से ज्यादा रामलीला कमेटियों के प्रतिनिधियों और रामलीला महासंघ के अध्यक्ष अर्जुन कुमार ने सरकार से मांग करते हुए कहा दिल्ली की समस्त रामलीला कमेटियों को निशुल्क बिजली व पानी सुविधाएं उपलब्ध कराये। दशहरे के अवसर पर रावण, कुंभकरण, मेघनाथ के पुतले दहन के अवसर पर ग्रीन पटाखो को चलाने की अनुमति मिलनी चाहिए। ऐतिहासिक लाल किला ग्राउंड में आयोजित इस शांतिपूर्ण प्रर्दशन बैठक में सभी रामलीलाओं से आए पदाधिकारी सनातन के खिलाफ लगातार जहर उगल रही ताकतों के बयानों से बेहद क्षुब्ध नजर आए, यहीं वजह रही कि बैठक में महासंघ के सभी प्रतिनिधियों ने सनातन विरोधी इन ताकतों पर तुरंत कार्यवाही करने की मांग की। महासंघ के मुताबिक़ आज की बैठक में पिछले कुछ वर्षो से दशहरा पर्व की तिथि को लेकर हो रहे कंफ्यूजन को भी आपसी विचार-विमर्श से दूर कर लिया गया। अध्यक्ष अर्जुन कुमार ने बताया सभी कमेटियां 24 अक्टूबर को दशहरा पर्व मनाने और रावण कुंभकर्ण और मेघनाथ के पुतलो का दहन करने को एकमत से सहमत हो गई और बैठक में यह भी निर्णय हुआ कि रावण दहन के दिन रावण, कुंभकरण, मेघनाथ के पुतलो के साथ सनातन विरोधी ताकतों का भी एक पुतला दहन किया जाएगा। इस सभा के उपरांत लीला क्मेटियों के प्रतिनिधियों के बीच सनातन विरोधी ताकतों के पुतले को जूते से पीटने की होड़ लग गई और काफी देर तक इन पुतले को जूते चप्पल से पीटते नजर आए। रामलीला महासंघ की आज की बैठक , विरोध प्रदर्शन में सुभाष गोयल महामंत्री रामलीला महासंघ, सत्य भूषण जैन, राजन चोपड़ा, कृष्णा वासिया पीतमपुरा रामलीला कमेटी, जत्थेदार अवतार सिंह रामलीला कमेटी कश्मीरी गेट, जोगिंदर पाल श्री रामलीला कमेटी धक्का गांव, राजेंद्र शौकीन मंगोलपुरी रामलीला कमेटी, सुशील गोयल रामलीला कमेटी त्रिनगर, शिव शंकर नागर शालीमार रामलीला, नीलकंठ गुप्ता श्री हनुमंत धार्मिक लीला कमेटी, जय गोपाल गुप्ता बालाजी रामलीला कमेटी, दिवाकर पांडे विष्णु अवतार रामलीला कमेटी शास्त्री पार्क कमेटी सहित कमेटियों के प्रतिनिधी शामिल हुए।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

दीपक कुमार त्यागी / हस्तक्षेप
स्वतंत्र पत्रकार

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights