मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 23 September 2026
SKS24NEWSख़बर वही, जो सच बताए!
आपके शहर की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 27.7 °C साफ · बदायूँ
सुर्खियाँ
Delhi

स्कूल में लगे मेगा चिकित्सा शिविर में 300 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया

September 26, 2023By admin0 comments
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

‘नई दिल्ली। द स्प्रेड स्माइल फाउंडेशन ‘ तथा ‘सेंटर फार साइट’ के सौजन्य से आज गोविन्द बल्लभ पन्त सर्वोदय बाल विद्यालय श्रीनिवास पुरी नयी दिल्ली में एक ‘ मेगा चिकित्सा शिविर ‘ का आयोजन किया गया. इसमें चिकित्सा के क्षेत्र के प्रसिद्ध संस्थानों ने भाग लिया. मेगा कैम्प में चिकित्सीय परीक्षणों का जिम्मा ‘ मैक्स लैब’ ने, दंत परीक्षण का कार्य ‘क्लोव’ संस्थान द्वारा तथा बी पी, शुगर,ई सी जी आदि जांचों के साथ स्वास्थ्य परीक्षण ‘ फोर्टिस, वसंत कुंज ‘ की प्रशिक्षित टीम द्वारा किया गया. आंखों की जांच आधुनिक मशीनों के द्वारा ‘ सेंटर फॉर साईट ‘ की टीम द्वारा किया गया. विद्यालय प्रमुख डा हसनैन अख्तर के कुशल नेतृत्व में समस्त विद्यालय परिवार द्वारा इस मेगा चिकित्सा शिविर को सफल बनाने में तथा परीक्षण करवाने क्षेत्रिय निवासियों एवं प्रतिष्ठित व्यक्तियों के सम्मान में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी गई. इस कैम्प में आज 300 से ज्यादा लोगों ने चिकित्सीय सुविधाओं का लाभ उठाया.

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

इस शिविर में स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के सदस्यों शम्शुद्दीन, ओमप्रकाश, रीता देवी, नवीन वेदवाल,सईद कुरैशी के साथ सतविंदर पाल सिंह आदि ने कैम्प में चिकित्सीय लाभ उठाया तथा इस सराहनीय कार्य के लिए विद्यालय प्रमुख डा हसनैन अख्तर तथा इस कार्यक्रम के संयोजक मौ मिन्हाज आलम खान की इस कार्य के लिए भूरि भूरि प्रशंसा की और भविष्य में विद्यालय तथा क्षेत्र हित में ऐसे किसी भी कार्यक्रम में अपना पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया,अमर कॉलोनी के मैनेजर आसिफ़ इक़बाल, कालोनी के प्रतिनिधि के रूप में कुकरेजा जी, वरुण तायल,अजय कुमार आहूजा आदि न केवल अपनी उपस्थिति दर्ज करवा कर आयोजकों का उत्साहवर्धन किया. कार्यक्रम के अंत में, विद्यालय प्रमुख डा हसनैन अख्तर तथा ‘द स्प्रेड स्माइल फाउंडेशन ‘ और इस कार्यक्रम के संयोजक मौ मिन्हाज आलम खान द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने के समस्त विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया गया, इसके साथ ही चिकित्सीय परीक्षणों में जुटे सभी सदस्यों को स्मृति चिह्न के रूप में भेंट दी गई. इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में श्री फरीद बेग( दक्षिणी जिला प्रभारी, सेंटर फॉर साईट) तथा मौ अय्यूब ( प्रभारी, फोर्टिस अस्पताल, वसंत कुंज) ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights