मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 21 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 19.6 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
बदायूँ में धूमधाम से मना दशहरा, रावण और मेघनाद के विशालकाय पुतलों का हुआ दहन,शीतल आतिशबाजी ने मन मोहाबदायूं में दहेज के लिए नवविवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप8वें वेतन आयोग की मुंबई में 22-23 अक्टूबर को बैठक, लेवल-1 की बेसिक सैलरी 18 हजार से बढ़कर 69 हजार रुपये होने की संभावना!तुलसी मठ में विधि-विधान से हुआ अस्त्र-शस्त्र पूजनदशहरे पर शक्ति और भक्ति के समन्वय की दिखी परंपरा, महंत नीरज नयन दास ने बताया पूजन का महत्वविजयदशमी (दशहरे) के पावन पर्व पर शिवसेना नाथ नगरी बरेली ने किया भव्य शस्त्र पूजनस्वर्गीय मनोज पांडे की स्मृति में पर्वतीय सांस्कृतिक समाज ने वृद्धाश्रम में कराया भोजन
Uttar Pradesh

बदमाशों ने बाइक सवार छात्र को घेरकर पीटा, छात्र की मौत

September 11, 2023By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

वाराणसी। पहड़िया क्षेत्र के अकथा तिराहे के पास स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने बाइक सवार छात्र को हॉकी और लाठी-डंडे से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना रविवार देर रात की है। घायल छात्र को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना से परिजनों में कोहराम मचा है। मृतक छात्र के पिता की तहरीर पर सारनाथ थाने की पुलिस ने पांच नामजद व चार अज्ञात के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश में पुलिस की तीन टीमें दबिश दे रही हैं। दोपहर बाद छात्र के परिजनों ने चक्काजाम कर प्रदर्शन किया। चौबेपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मढ़नी निवासी सौरव यादव (20) पुत्र बचाऊ यादव प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटा था। रविवार रात वह अपने एक साथी के साथ बाइक से शहर से घर लौट रहा था। अकथा तिराहे के पास स्कॉर्पियो सवारों ने उसे ओवरटेक कर रोक लिया। इससे पहले की सौरव कुछ समझ पाता स्कॉर्पियो से उतरे छह युवकों ने उसपर हॉकी और लाठी-डंडे से हमला बोल दिया। हमले में सौरव गंभीर रूप से घायल हो गया। सौरव के साथ रहे लड़के ने 112 डायल कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सौरव को बीएचयूी ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर अस्पताल पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। सौरव के परिजनों के अनुसार रविवार रात करीब 9 बजे ग्राम पंचायत नेवादा निवासी अंकुश राजभर ने सौरव को फोन कर शंकरपुर के पास रिंग रोड फेज टू पर बुलाया था। वहीं से अंकुश उसके बाइक पर बैठ कर शहर की ओर ले गया और ऐसी घटना हो गई। सोमवार सुबह एसीपी सारनाथ व थानाध्यक्ष सारनाथ फोर्स के साथ सौरव के घर गए और पूछताछ की। सौरव तीन भाइयों में सबसे छोटा था। बड़ा भाई घूरे यादव अपने पिता बचाऊ यादव के साथ खेती-बाड़ी में हाथ बंटाता था। माता दुर्गावती देवी समेत अन्य परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। सौरव के बचाऊ यादव ने अश्वनी सिंह पुत्र संतोष सिंह निवासी कादीहद कोट थाना मड़ियाहूं जिला जौनपुर, अभिषेकी सिंह पुत्र भानु प्रताप सिंह ग्राम कमौली थाना चौबेपुर, रौनक सिंह और नितिन सिंह निवासी ग्राम पंचायत कमौली थाना चौबेपुर सहित चार अन्य अज्ञात के विरुद्ध सारनाथ थाने में तहरीर दी है। 

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights