जी-20 में जनरल वीके सिंह को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन का करेंगे स्वागत

Screenshot-2023-09-07-200855
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

नई दिल्ली। जी-20 शिखर सम्मेलन में विदेशी प्रतिनिधियों के स्वागत के लिए राष्ट्रीय राजधानी को शाही व भव्य तरीके से सजाया गया है, ऐसे में केंद्र सरकार ने गणमान्य व्यक्तियों के स्वागत के लिए विभिन्न केंद्रीय राज्य मंत्रियों को जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इसमें गाजियाबाद के सांसद एवं केंद्रीय सड़क परिवहन, राजमार्ग एवं नागर विमानन राज्यमंत्री जनरल डॉ. वी.के. सिंह 8 सितंबर को नई दिल्ली एयरपोर्ट पर अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन को रिसीव करेंगे। केंद्रीय राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह जी 8 सितंबर को ही चीन के प्रधानमंत्री ली कियांग को रिसीव करेंगे। इस शिखर सम्मेलन की समाप्ति के बाद 10 सितंबर को केंद्रीय राज्यमंत्री वीके सिंह इजिप्ट के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल सीसी व ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीस को सी ऑफ करेंगे। G20 शिखर सम्मेलन में आये सभी महमानों की स्वागत से लेकर उनकी विदाई तक केंद्र सरकार की सभी तैयारी हो चुकी है। यह सम्मेलन नए भारत के संकल्पों की उड़ान और विश्व मे सशक्त भारत की पहचान है। जी 20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने वाले देशों में नाइजीरिया, अर्जेंटीना, इटली, एयू (कॉमरोस द्वारा प्रतिनिधित्व), बांग्लादेश, यूनाइटेड किंगडम, जापान, सऊदी अरब, कोरिया गणराज्य, मिस्र, ऑस्ट्रेलिया, संयुक्त राज्य अमेरिका, कनाडा, चीन, संयुक्त अरब अमीरात, ब्राजील, इंडोनेशिया, तुर्की स्पेन, जर्मनी, फ्रांस, मॉरीशस, यूरोपीय संघ और सिंगापुर और दक्षिण अफ्रीका शामिल हैं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

(दीपक कुमार त्यागी / हस्तक्षेप
स्वतंत्र पत्रकार)

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights