मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 21 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 20.3 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
बदायूँ में धूमधाम से मना दशहरा, रावण और मेघनाद के विशालकाय पुतलों का हुआ दहन,शीतल आतिशबाजी ने मन मोहाबदायूं में दहेज के लिए नवविवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप8वें वेतन आयोग की मुंबई में 22-23 अक्टूबर को बैठक, लेवल-1 की बेसिक सैलरी 18 हजार से बढ़कर 69 हजार रुपये होने की संभावना!तुलसी मठ में विधि-विधान से हुआ अस्त्र-शस्त्र पूजनदशहरे पर शक्ति और भक्ति के समन्वय की दिखी परंपरा, महंत नीरज नयन दास ने बताया पूजन का महत्वविजयदशमी (दशहरे) के पावन पर्व पर शिवसेना नाथ नगरी बरेली ने किया भव्य शस्त्र पूजनस्वर्गीय मनोज पांडे की स्मृति में पर्वतीय सांस्कृतिक समाज ने वृद्धाश्रम में कराया भोजन
Uttar Pradesh

खेत पर बने मंदिर में बुजुर्ग दंपती की पीट-पीटकर हत्या

August 15, 2023By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

मथुरा। मंगलवार को स्वतंत्रता दिवस के जश्न में डबल मर्डर की सनसनी से वारदात ने खलल डाल दिया। थाना हाईवे क्षेत्र के रामपुर मुडेसी गांव में खेत पर बने मंदिर में 75 वर्षीय दंपती की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। हत्या के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। वारदात स्थल का मौका मुआयना करने के बाद पुलिस करीबियों पर ही शक जाता रही है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। फोरेंसिक टीम मौके से साक्ष्य जुटाने में लगी है। एसएसपी ने मुकदमा दर्ज कराते हुए तीन टीमों को वारदात के खुलासे के लिए लगाया है। रामपुर मुडेसी गांव का एक हिस्सा मगोर्रा थाने और दूसरा हाईवे थाना क्षेत्र में आता है। 75 वर्षीय बुजुर्ग हीरालाल और उनकी पत्नी लीलावती का घर मगोर्रा क्षेत्र में है, जबकि खेत हाईवे थाना क्षेत्र में। 15 वर्ष पहले बुजुर्ग ने खेत पर हनुमान मंदिर का निर्माण कराया और तब से उसी में रहने लगे। सोमवार रात को अज्ञात हमलावरों ने लाठी-डंडों से पीट-पीटकर उनकी हत्या कर दी। मंगलवार की सुबह जब उनका बड़ा बेटा मोहन चाय देने खेत पर आया तब उन्होंने शवों को देखा। बुजुर्ग की लाश चारपाई पर, जबकि महिला की लाश 20 कदर दूरी पर पड़ी मिली। माता पिता के शव देखकर बेटा बदहवास हो गया। जानकारी पर गांव वाले और एसपी सिटी एमपी सिंह, स्वाट, एसओजी, थाना पुलिस, फोरेंसिक टीम के साथ पहुंचे। वारदात स्थल सीज कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्रित किए। मृत दम्पती के बेटे की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। इस वारदात को लेकर पुलिस हैरान है। आमतौर पर इस प्रकार की घटनाएं लूट या रंजिश में की जाती हैं। मगर, पुलिस ने जब इस वारदात की जांच की तो वहां लूट होने के साथ साक्ष्य नहीं मिले। लीलावती के पास मौजूद पांच हजार रुपये उन्हीं के पास पड़े मिले। वहीं मंदिर पर रखा समान भी सुरक्षित था। पुलिस ने ग्रामीणों से पूछताछ की, जिसमें ग्रामीणों ने बताया कि बुजुर्ग हीरासिंह और उनकी पत्नी लीलावती बहुत ही व्यवहारिक थे। उनकी किसी से रंजिश नहीं थी। 20 साल पहले खेत पर ही हनुमानजी का मंदिर बनवाया और फिर वहीं रहने लगे। बुजुर्ग दंपती के दो बेटे 45 वर्षीय मोहन और 40 वर्षीय प्रताप सिंह है। दोनों अपने 12 बीघा खेत की रखवाली करते थे। पुलिस का सख्त प्रॉपर्टी के विवाद में हत्या को लेकर करीबियों पर ही जा रहा है। साथ ही इलाके के कुछ शराबी व अराजक तत्वों को भी चिन्हित किया गया है। सर्विलांस सेल वारदात स्थल के आसपास लोगों की आवाजाही के संबंध में साक्ष्य खंगालने में जुटी है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। हत्या के पीछे की बजाय अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही घटना का खुलासा करने को तीन टीम लगाई गई हैं।
– एमपी सिंह, एसपी सिटी, मथुरा

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights