गिंदो देवी महिला महाविद्यालय की ओर से सड़क सुरक्षा अभियान के दौरान विभिन्न कार्यक्रम हुए

WhatsApp-Image-2023-07-31-at-7.38.48-PM-1
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायू। गिंदो देवी महिला महाविद्यालय की ओर से राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत प्राचार्या प्रोफ़ेसर (डॉ )गार्गी बुलबुल एवं उप प्राचार्या प्रोफेसर (डॉ) इंदु शर्मा के निर्देशन में सड़क सुरक्षा अभियान के तहत 17 जुलाई से 31 जुलाई के बीच विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन हुआ।सर्वप्रथम,17 जुलाई को सड़क सुरक्षा कार्यक्रम के लिए रोड सेफ्टी क्लब का गठन वरिष्ठ प्राध्यापिकाओं के सहयोग से किया गया।रोड सेफ्टी क्लब की छात्राएं अंबिका,अंशिका, प्रियांशी ,शिकांशी, नैना आदि प्रमुख रहीं।19 जुलाई 2023 को “सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा” पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 20 जुलाई सड़क सुरक्षा पर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

22 जुलाई 2023 को पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन हुआ ।24 जुलाई को सड़क सुरक्षा पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया ।26 जुलाई को प्राचार्य जी के सहयोग से एक दिवसीय सड़क सुरक्षा पर सेमिनार का आयोजन किया गया। 28 जुलाई को सड़क एवं पर्यावरण सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्राचार्या जी ने छात्राओं द्वारा महाविद्यालय परिसर में पौधे लगाएं एवं उन्हें अपने घर आस-पड़ोस, गांव एवं खाली स्थान में पौधारोपण के लिए प्रेरित किया ।31 जुलाई 2023 को सड़क सुरक्षा अभियान के अंतिम दिन प्राचार्या महोदया ने छात्राओं एवं शिक्षिकाओं को शपथ दिलाते हुए कहा कि निरंतर बढ़ रहे सड़क हादसों को कम करना हमारी जिम्मेदारी है। सड़क सुरक्षा अभियान को सफल बनाने में महाविद्यालय परिवार के सभी सदस्यों ने अपना अपेक्षित सहयोग दिया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights