सुरेश पाल को दी गई भावभीनी बिदाई

WhatsApp-Image-2023-07-31-at-7.22.36-PM-2
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

शाहजहांपुर l एस० एस० कॉलेज के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सुरेश पाल लगभग 25 की सेवा पूर्ण करने के पश्चात सेवा मुक्त हुए l सेवानिवृति के अवसर पर महाविद्यालय के चतुर्थ श्रेणी एवं तृतीय श्रेणी कर्मचारी संघ के द्वारा विदाई समारोह का आयोजन किया गया |

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

लेखाकार कमलेश द्विवेदी, उमाशंकर शर्मा , चंद्रभान त्रिपाठी, राम लखन, राहुल तिवारी आदि ने सुरेश पाल को माला पहनाकर सम्मानित किया | महाविद्यालय के सचिव डॉ० ए० के० मिश्रा , प्राचार्य डॉ० आर० के० आज़ाद , मुख्य अनुशासक डॉ० अलोक सिंह, पुस्तकालय अध्यक्ष श्रीप्रकाश, तृतीय श्रेणी कर्मचारी संघ की और से झरना रस्तोगी और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ की ओर से आर० एल० सिंह ने सुरेश पाल को विभिन्न उपहार भेंट किये| महाविद्यालय के उप-प्राचार्य डॉ० अनुराग अग्रवाल के संचालन में हुए कार्यक्रम में प्रबंध समिति के अध्यक्ष स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती ने सुरेश पाल को अंगवस्त्र उढ़ाकर आशीर्वाद देते हुए कहा की महाविद्यालय परिवार को उनकी अनुपस्थिति सदैव खलेगी | महाविद्यालय में विभिन्न स्थानों पर उनके द्वारा प्रदान की गयी सेवा अन्य कर्मचारियों के लिए एक अनुकरणीय उदाहरण है क्योंकि 25 वर्षों के सेवाकाल में न तो उनकी कोई शिकायत प्राप्त हुई और न ही उनकी और से कर्तव्य पालन में कोई प्रमाद दिखाई दिया |

स्वामी जी ने कहा कि महाविद्यालय में सुरेश पाल का सदैव स्वागत रहेगा | इस अवसर पर एस० पी० डबराल, वरुण कुमार सिंह, रविंद्र कुमार आदि ने भी अपने विचार रखे और सभी ने सुरेश पाल के स्वस्थ एवं दीर्घजीवी होने की कामना की |समारोह में सुरेश पाल का परिवार तथा अन्य प्रमुख रिश्तेदार भी सम्मिलित हुए। समरोह का समापन प्रीतिभोज से हुआ।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights