मुख्य समाचार पर जाएँ
Monday, 23 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 18.9 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
बरेली में ब्लैकआउट मॉकड्रिल, सायरन बजते ही परखी गई आपातकालीन तैयारियांबदायूं में ब्लैकआउट मॉकड्रिल, परखी गई आपातकालीन तैयारियां,सायरन बजाकर ब्लैकआउट और सुरक्षित निकासी की प्रक्रिया को परखाभाजपा के राज्यसभा सांसद रामराव वडकुते का निधन, 72 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांसUP विधानसभा चुनाव 2027: INDIA गठबंधन में सीट बंटवारे के लिए अखिलेश यादव ने बनाई चार सदस्यीय कमेटीनेताजी की जयंती पर फरीदपुर से गूंजा सामाजिक न्याय का संदेश, संविधान विरोधी ताकतों को सत्ता से बाहर करने के संकल्प के साथ पीडीए जनचेतना पदयात्रा रवानामुलायम सिंह यादव की जयंती पर मढ़ीनाथ में उमड़ी भीड़, राजेश अग्रवाल ने की पीडीए महापंचायत
Uttar Pradesh

रिश्वतखोरों, कमीशनखोरों और मिलावटखोरों को सद्बुद्धि के लिए किया जलाभिषेक

July 31, 2023By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायू। जन दृष्टि (व्यवस्था सुधार मिशन) के तत्वावधान मे भ्रष्टाचार मुक्ति अभियान के सूचना कार्यकर्ताओ के ग्यारह सदस्यीय दल ने जिला समन्वयक सतेंद्र सिंह गहलौत के नेतृत्व मे बुर्रा फरीदपुर स्थित शिवालय में जलाभिषेक किया।सूचना कार्यकर्ताओ का एक दल सुबह भागीरथ घाट कछला पहुंचा तथा गंगाजल लेकर उझानी थानांतर्गत बुर्रा फरीदपुर स्थित शिवालय पर पहुंचकर राष्ट्र राग “रघुपति राघव राजाराम……..” का कीर्तन किया तदोपरान्त भगवान शिव का गंगाजल से अभिषेक किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

इस अवसर पर विचार व्यक्त करते हुए भ्रष्टाचार मुक्ति अभियान के जिला समन्वयक सतेंद्र सिंह गहलौत ने कहा कि बढ़ती रिश्वतखोरी, कमीशनखोरी, मिलावटखोरी में निरन्तर हो रही वृद्धि चिंता का विषय है। भ्रष्ट तत्वों द्वारा सूचना/ सामाजिक कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न की घटनाएं बढ़ रही है। आज हम सबने सोमवार के दिन भगवान शिव का अभिषेक कर प्रार्थना की है कि वे रिश्वतखोरों, कमीशनखोरों, मिलावटखोरों और भ्रष्ट तत्वों को सद्बुद्धि प्रदान करे ताकि वे भ्रष्ट आचरण का त्याग कर सकें।श्री गहलौत ने कहा कि हम आगे भी जनपद के विभिन्न स्थलों पर इस तरह के कार्यक्रम आयोजित कर नागरिकों में चेतना उत्पन्न करने का कार्य करेगे।इस अवसर पर प्रमुख रूप से रामगोपाल, सत्येन्द्र सिंह गहलौत, रामलखन, आर्येन्द्रपाल सिंह, विनोद गुप्ता, प्रमोद कुमार, भुवनेश कुमार, अनिल प्रताप सिंह, किशन पाल, ओमकार, आकाश, विवेक आदि सहयोगी उपस्थित रहे

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights