मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 29 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 17.7 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
व्यापार

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन फिसला बाजार

July 24, 2023By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

भारतीय शेयर बाजार हफ्ते के पहले कारोबारी दिन भी लाल निशान पर बंद हुआ। लगातार दूसरे दिन बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। सोमवार को सेंसेक्स 299.48 (0.45%) अंकों की गिरावट के साथ 66,384.78 अंकों के लेवल पर बंद हुआ। वहीं दूसरी ओर एनएसई निफ्टी 72.65 (0.37%) अंक टूटकर 19,672.35 अंकों पर क्लोज हुआ। सोमवार के कारोबारी सेशन के दौरान एफएमसीजी सेक्टर के शेयरों में सबसे अधिक बिकवाली दिखी। मेटल और बैंकिंग सेक्टर के शेयर भी कमजोरी के साथ बंद हुए। अमेरिकी ब्याज दर नीति में सकारात्मक नतीजे की उम्मीद से उत्साहित रुपये में डॉलर के मुकाबले सकारात्मक रैली दिखी। रुपया 82.04 के निचले स्तर से मजबूत होकर 81.83 के स्तर पर पहुंचा। अमेरिकी ब्याज दरों की घोषणा बुधवार को होनी है। होटल, सिगरेट, एफएमसीजी और पेपर कारोबार से जुड़ी दिग्गज कंपनी आईटीसी के संबंध में एक बड़ा अपडेट सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी के होटल बिजनेस के डीमर्जर को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी गई हे। कहा जा रहा है कि डीमर्ज हुई कंपनी में आईटीसी की हिस्सेदारी लगभग 40% होगी। नई सब्सडियरी में सबसे बड़ी हिस्सेदारी आईटीसी की ही होगी। डीमर्जर की खबर सामने आते ही कंपनी के शेयरों में दो प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, बाजार के जानकार इस खबर को सकारात्मक रूप से देख रहे हैं। आईडीबीआई बैंक का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में करीब 62 प्रतिशत बढ़कर 1,224 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 756 करोड़ रुपये था। समीक्षाधीन तिमाही में बैंक की शुद्ध ब्याज आय में भी 61 प्रतिशत का इजाफा हुआ और यह 3,998 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। पिछले साल की समान अवधि में यह 2,488 करोड़ रुपये था।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights