मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 29 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 19.2 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

डीआईजी मुनिराज जी ने थाना बारादरी का किया औचक निरीक्षण, पुलिसकर्मियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

November 29, 2026By admin0 comments
👁 6.5K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। पुलिस उपमहानिरीक्षक, बरेली परिक्षेत्र मुनिराज जी ने जनपद बरेली के थाना बारादरी का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाने की कार्यप्रणाली, अभिलेखों के रख-रखाव, जनशिकायतों के निस्तारण, मिशन शक्ति केंद्र, साइबर हेल्प डेस्क, बीट पुलिसिंग और यक्ष एप के क्रियान्वयन की गहन समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
डीआईजी ने जनसुनवाई के दौरान प्राप्त होने वाली शिकायतों का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और संतुष्टिपरक निस्तारण सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने भूमि विवाद से जुड़े मामलों में राजस्व विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही अपराध रजिस्टर, त्योहार रजिस्टर, जनसुनवाई रजिस्टर और मालखाना अभिलेखों का अवलोकन कर उन्हें नियमित रूप से अद्यावधिक एवं सुव्यवस्थित रखने को कहा।
महिला सुरक्षा और सशक्तीकरण के दृष्टिगत मिशन शक्ति केंद्र की कार्यप्रणाली की समीक्षा करते हुए उन्होंने पीड़ित महिलाओं की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करने तथा उनके साथ संवेदनशील एवं सम्मानजनक व्यवहार करने के निर्देश दिए। वहीं साइबर हेल्प डेस्क की समीक्षा के दौरान साइबर धोखाधड़ी से संबंधित शिकायतों पर गोल्डन ऑवर में तत्काल कार्रवाई करने और आमजन को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया।
बीट पुलिसिंग को प्रभावी बनाने के लिए डीआईजी ने बीट आरक्षियों से संवाद कर उनके क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति, संवेदनशील स्थानों और अपराधियों की निगरानी के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने यक्ष एप के माध्यम से अपराधियों के डिजिटल सत्यापन एवं निगरानी को प्रभावी बनाने तथा सभी संबंधित सूचनाओं को नियमित रूप से अपडेट करने के निर्देश दिए।
इसके अलावा थाना परिसर में साफ-सफाई एवं बेहतर व्यवस्था बनाए रखने, संतरी पहरा और रात्रि गश्त को अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश भी दिए गए। डीआईजी ने पुलिस की कार्यप्रणाली को जनोन्मुखी बनाने तथा आमजन में सुरक्षा, विश्वास और पुलिस के प्रति भरोसे की भावना को और मजबूत करने पर विशेष बल दिया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights