बरेली में साक्षी मिश्रा (पूर्व भाजपा विधायक पप्पू भरतौल की बेटी )और अजितेश एक बार फिर से सुर्खियों में है इस बार वह सुर्खियों में किसी विवाद के वजह से नहीं बल्कि एक युवती को उसके कलयुगी भाई के चंगुल से छुड़ाने को लेकर आए हैं दरअसल युवती का भाई लगातार अपनी सगी बहन के साथ 2 साल से बलात्कार कर रहा था इसी बीच युवती के ने मौका पाकर साक्षी मिश्रा की बनाई हुई साक्षी अजितेश न्याय शक्ति ट्रस्ट पर संपर्क किया और उसके बाद साक्षी मिश्रा ने न सिर्फ उसके भाई को पुलिस के हाथों गिरफ्तार कराया बल्कि युवती को उसके भाई के चंगुल से छुड़ाकर उसको न्याय भी दिलवाया पेश है बरेली से एक रिपोर्ट
यह है अभागी बहन है जिसने अपने भाई के हाथ पर रक्षाबंधन पर राखी बांधी और उसे रक्षा का वचन लिया लेकिन इस कलयुगी भाई ने अपनी बहन के साथ ही मुंह काला कर लिया दातागंज की रहने वाली युक्ति बरेली में एएनएम करने के बाद एक प्राइवेट अस्पताल में नौकरी करने लगी युक्ति का भाई पहले से ही बरेली में प्राइवेट नौकरी करके रहता था युवती ने अपने भाई के साथ ही रहना मुनासिब समझा क्योंकि अनजान शहर में उसके साथ कुछ अनहोनी ना हो जाए इसलिए अपने भाई पर विश्वास किया लेकिन इस कलयुग की भाई ने उसकी आबरू ही लूट ली
युवती ने बताया कि जब वह इसका विरोध करती तो वह अपने आप को फांसी पर लटक जाने की धमकी देता और अगर माता-पिता को इसकी पता चली तो वह भी अपने आप को खत्म कर लेंगे लगातार डरा धमका कर कलयुगी भाई अपनी बहन के साथ मुंह काला करता रहा , इस बीच युवती ने जब अपने परिवार वालों को बताया तो किसी ने भी विश्वास नहीं किया कि एक सगा भाई अपनी बहन के संग ऐसा कैसे कर सकता है लिहाजा युवती ने अपने कमरे में एक खुफिया कैमरा सेट कर दिया जिसमें भाई की पूरी करतूत कैद हो गई इसके बाद जब अपने माता-पिता को वह वीडियो दिखाया तो उसे माता-पिता ने इसकी नौकरी छुड़वाकर घर में बंधक बना लिया इस बीच साक्षी मिश्रा ट्रस्ट का नंबर युवती के पास था और उन्हें साक्षी मिश्रा से संपर्क किया साक्षी मिश्रा ने पूरा प्लान तैयार करके युवती को न्याय दिलाने की ठानी
साक्षी मिश्रा की ट्रस्ट ने पुलिस की सहायता से दातागंज से युवती को उसके चंगुल से छुड़ाया वह वीडियो भी पुलिस को दिखाई जिसमें उसकी करतूत साफ दिखाई दे रही थी इसके बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया और अब युवती साक्षी मिश्रा न्याय शक्ति ट्रस्ट को धन्यवाद दे रही है साथ ही उसने कहा कि अब वह साक्षी मिश्रा के साथ मिलकर बरेली में ही अपना काम करेगी क्योंकि अब वह अपने माता-पिता के साथ में नहीं रहना चाहती फिलहाल साक्षी मिश्रा ने अपनी ट्रस्ट की मदद से कलयुगी भाई से एक बहन को छुटकारा दिला दिया।


























































































