मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 29 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 19.2 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

बदायूँ में कोहरे से निपटने के लिए परिवहन विभाग का अभियान, 30 वाहनों पर लगाए रिफ्लेक्टर

November 29, 2026By admin0 comments
👁 6.3K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। आगामी दिनों में धुंध और कोहरे की संभावना को देखते हुए सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए परिवहन विभाग ने विशेष अभियान चलाया। अभियान के तहत विभागीय अधिकारियों ने विभिन्न मार्गों पर संचालित 30 वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाए, जिससे कम दृश्यता के दौरान भी वाहन दूर से दिखाई दे सकें और हादसों की आशंका कम हो।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन/प्रवर्तन) हरिओम एवं यात्री/मालकर अधिकारी अभिनव चौधरी के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान वाहनों की जांच भी की गई। इस दौरान बकाया टैक्स एवं अन्य अभियोगों में प्रवर्तन कार्रवाई करते हुए कुल 14 वाहनों को सीज किया गया। इनमें सात वाहन थाना फैजगंज बेहटा में तथा सात वाहन उप संभागीय परिवहन कार्यालय बदायूं में सीज किए गए।

अभियान और प्रवर्तन कार्रवाई के दौरान लगभग चार लाख रुपये प्रशमन शुल्क के रूप में सरकारी खाते में जमा कराए गए।

परिवहन विभाग की ओर से वाहन चालकों से अपील की गई कि कोहरे के मौसम में अपने वाहनों पर रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप और रिफ्लेक्टर अवश्य लगवाएं। निर्धारित गति सीमा का पालन करें और वाहन से संबंधित सभी जरूरी दस्तावेज एवं टैक्स समय से जमा करें। अधिकारियों ने कहा कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करके स्वयं के साथ-साथ दूसरों का जीवन भी सुरक्षित रखा जा सकता है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights