पौधारोपण सप्ताह के दूसरे दिन एनसीसी कैडेट्स को पौधे भेंट कर रोपित करने की दिलाई गई शपथ

WhatsApp-Image-2023-07-15-at-6.35.44-PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। आवास विकास स्थित राजकीय महाविद्यालय में वन महोत्सव के अंतर्गत चल रहे पौधारोपण सप्ताह के दूसरे दिन श्री कृष्ण इंटर कॉलेज के सभी एनसीसी कैडेट्स को आमंत्रित कर विभिन्न प्रजातियों के पौधे भेंट कर सम्मानित किया गया तथा उन पौधों को सुरक्षित स्थानों पर रोपित कर संरक्षित करने की शपथ दिलाई गई।
प्राचार्य डॉ श्रद्धा गुप्ता, एसएसएस के नोडल अधिकारी डॉ राकेश कुमार जायसवाल, कार्यक्रम अधिकारी डॉ बबिता यादव एवं पौधारोपण अभियान की संयोजक डॉ सरिता यादव ने प्रत्येक कैडेट्स को पांच पौधे भेंट किए और उन्हें पौधारोपण के बाद सेल्फी लेकर प्रेषित करने के लिए प्रेरित किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

एनसीसी कैडेट्स की टोली को विदा करते हुए डॉ श्रद्धा गुप्ता ने कहा कि राष्ट्र की सेवा के लिए समर्पित राष्ट्रीय कैडेट्स कोर सावन के महीने में माता वसुंधरा का हरित श्रृंगार करने के लिए संकल्प लेकर निरंतर सक्रिय रहे। राजकीय महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने एस के इन्टर कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स का तिलक लगाकर स्वागत किया। एनसीसी कैडेट्स ने विश्वास दिलाया कि सभी पौधे वृक्ष का आकार लेकर पल्लवित पुष्पित होगें। इस अवसर पर डॉ सतीश सिंह यादव, डॉ हुकूम सिंह,डॉ प्रेमचंद चौधरी, डॉ संजय कुमार, डॉ गौरव कुमार, संजीव शाक्य, प्रमोद शर्मा,पारुल तोमर, रूपल मान, प्रदीप शाक्य, एकता सक्सेना,बलराम यादव, दीक्षा सक्सेना, आरती यादव,विपिन कुमार, अजय प्रताप सागर आदि ने सहयोग प्रदान किया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights