मौसम का बदला मिजाज़, कई जिलों में हवाओं के साथ ओलों की बारिश शुरू

768-512-10113320-thumbnail-3x2-aaa
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

जयपुर। राजस्थान में आज शुक्रवार को मौसम बदलने लगा है. पश्चिमी विक्षोभ के असर के चलते कई जिलों में तेज़ हवाएं चलनी शुरू हो गई हैं. मौसम विभाग की मानें तो पश्चिमी विक्षोभ के चलते राजस्थान के कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि के आसार हैं. इसके चलते लोगों को सतर्क रहने के भी निर्देश दिए गए हैं. 

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

भरतपुर के कामां में ओलों की बारिश भी शुरू हो गई है. वहीं. तेज़ हवाओं के चलते यहां के लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है. मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान में 12 मार्च यानी की आज से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है. आज कोटा , अजमेर , जयपुर , भरतपुर और बीकानेर संभाग के अधिकतर हिस्सों में मेघ-गर्जना के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है तो वहीं कहीं-कहीं ओलावृष्टि की चेतावनी भी मौसम विभाग द्वारा जारी की गई है.

मौसम विभाग के मुताबिक, जयपुर-अजमेर समेत कोटा, बीकानेर और भरतपुर में 30-40 किमी की तेजी से हवाएं चल सकती हैं. उत्तरी राजस्थान में एक साइक्लोनिंग सर्कुलेशन बनने की वजह से अगले 24 घंटों में उत्तरी राजस्थान में मेघ गर्जना के साथ बारिश की संभावना है.

13 मार्च के बाद प्रदेश में फिर से मौसम शुष्क बना रहने की संभावना के साथ ही तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights