बदायूं में अधिवक्ता शनिवार और सोमवार को कलमबंद हड़ताल पर रहा करेंगे

WhatsApp-Image-2023-07-10-at-6.17.35-PM-1
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूं। (विधि संवाददाता सुधीर कश्यप की रिपोर्ट) जिला बार एसोसिएशन की आम सभा आहूत की गई। आम सभा में सर्वसम्मति से दातागंज में मुंसिफ कोर्ट की स्थापना के विरोध में प्रत्येक शनिवार और सावन के प्रत्येक सोमवार को कलम बंद हड़ताल पर रहने का निर्णय लिया गया। आम सभा में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास हुआ कि दातागंज मुंसिफी के गठन के विरोध में प्रत्येक शनिवार कलम बद हडताल रहेंगी जो सदैव रहेगी। इसके अतिरिक्त सावन के हर सोमवार को भी कलम बंद हड़ताल रहेगी। दातागंज मुसिफी के गठन के विरोध में हाईकोर्ट, उच्च न्यायालय में एक याचिका दाखिल की जाएगी। जिसके संबंध में एक कमेटी रोहिताश सक्सेना, पूर्व अध्यक्ष योगेश्वर प्रताप सिंह तोमर, वरिष्ठ अधिवक्ता देवेंद्र कुमार गुप्ता, वरिष्ठ अधिवक्ता स्वतंत्र प्रकाश गुप्ता वरिष्ठ अधिवक्ता एनल हुदा नकवी उक्त याचिका दाखिल करने के संबंध में यथोचित निर्णय लेने के लिए अधिकृत किए गए। उनके निर्णय के अनुसार जिला बार एसोसिएशन बदायूँ की ओर से याचिका दाखिल की जाएगी।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

जिसका समस्त व्यय जिला बार एसोसिएशन द्वारा किया जाएगा। अधिवक्ताओं ने कहा कि जनपद न्यायाधीश सहित सभी न्यायिक अधिकारी द्वारा जिला बार के प्रस्ताव का समर्थन किया गया, सहयोग किया गया, लेकिन विशेष न्यायाधीश आवश्यक वस्तु अधिनियम के द्वारा असहयोग की नीति अपनाने कारण उनके द्वारा दस्यु प्रभावित क्षेत्र के प्रभारी होने के बावजूद गलत तरीके से अवैधानिक तरीके से वारंट जारी किए जाने के आदेश किए गए। उनका उद्देश्य जिला बार की हडताल को खत्म कराना था दबाव बनाना था उनके असहयोग की नीति कारण 20 जुलाई तक उनके न्यायालय का पूर्ण बहिष्कार किया जाता है। बहिष्कार के फल स्वरूप कोई भी अधिवक्ता उक्त न्यायालय में कार्य नहीं करेगा बहिष्कार आगे भी जा सकता है। आम सभा में बार अध्यक्ष होतेलाल मौर्य, महासचिव पवन गुप्ता, संदीप मिश्रा अरविंद परमार, प्रभात सक्सैना, प्रशांत शर्मा, जियाउर रहमान, रोहिताश सक्सेना देवेंद्र गुप्ता राकेश कुमार सक्सेना स्वतंत्र प्रकाश गुप्ता गुप्ता संजीव भारतीय गौरव माहेश्वरी सहित बहुत अधिवक्ताओं ने संबोधित किया ।सभा की अध्यक्षता अध्यक्ष होते लाल मौर्य एडवोकेट द्वारा की गई और संचालन महासचिव पवन गुप्ता एडवोकेट द्वारा किया गया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights