मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 5 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 21.4 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

कछला गंगा घाट आस्था से सराबोर, जल भरने पहुंचे कांवडिये

July 9, 2023By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

कछला। कोतवाली उझानी क्षेत्र के कस्बा कछला में स्थित माँ भागीरथी गंगा घाट पर आज कांवडिये जल भरने पहुंचे। जिससे गंगा घाट आस्था से सराबोर हो उठा। सावन के पहले रविवार को कांवडिये बम – बम भोले का जयघोष करते हुए कछला गंगा घाट पर पहुंचे। भारी बरसात भी कांवड़ियों को डिगा नहीं पाई और भारी बरसात में कांवडिये कछला गंगा घाट पर जल भरने पहुंचे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

बदायूं , बरेली, कासगंज आदि जगह से कांवडिये जल लेने अपने अपने वाहनों से पहुंचे । जल भरने पहुंचे कांवड़ियों ने पहले गंगा में आस्था की डुबकी लगाई बाद में पूजा – अर्चना की । कछला गंगा घाट पर रविवार को पहुंचे पैदल कांवड़ियों की संख्या कम रही जबकि बाइक व पिकअप लेकर अधिक निकले । जल भरकर निकले कांवडिये सोमवार को शिवालयों में जलाभिषेक करेंगे। वहीं कछला गंगा घाट पर गोताखोर व पुलिस बल मौजूद है। गंगा घाट पर अस्थायी रूप से अस्पताल खोला गया है

इस अस्पताल में डॉक्टर अवनी सिंह, फार्मासिस्ट चंद्रप्रकाश, एलटी सचिन मणि, एएनएम रीना, ईसीजी टैक्नीशियन पुष्पेंद्र व स्वीपर रामवीर की आठ से 2 बजे तक ड्यूटी है । आज डॉ० अवनी सिंह ने गंगा घाट पर आए श्रृद्धालु शिवकुमार व सुशीला का उपचार किया । वहीं अस्पताल में बिजली न आने से इंवर्टर आदि बन्द पड़ा है। जिससे वहाँ रेफ्रिजरेटर में रखी बैक्सीन खराब हो सकती है। कांवडियों की सुरक्षा की दृष्टि से बरेली – मथुरा हाइवे पर जगह जगह पुलिस मुस्तैद है। वहीं उझानी प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह मय फोर्स के गंगा घाट पर अपनी पैनी नजर बनाए हुए है ।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights