कांग्रेसियों ने पूर्व उप प्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम को पुण्यतिधि पर याद किया ,पुष्पांजलि अर्पित की

WhatsApp-Image-2023-07-06-at-8.16.21-PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। भाजपा पिछड़ों का हक छीन रही है। जातीय जनगणना व आरक्षण बढ़ाकर कांग्रेस पार्टी ही पिछड़ों के अधिकारों की सुरक्षा कर सकती है। उक्त वक्तव्य आज शिक्षक कर्मचारी नेता अनिल यादव ने ओबीसी कांग्रेस का बदायूँ जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर कांग्रेस कार्यालय में हुए स्वागत के दौरान दिया। ओबीसी कांग्रेस के नव मनोनीत जिलाध्यक्ष अनिल यादव का आज जिला कांग्रेस कार्यालय पर जोरदार स्वागत किया गया। कांग्रेस की सदस्यता लेने पर बन्ने खां का भी स्वागत किया गया। स्वागत कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह और संचालन एआईसीसी सदस्य ,प्रदेश सचिव जितेंद्र कश्यप ने किया। कार्यक्रम में पीसीसी सदस्य इगलास हुसैन ,महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष सुनीता सिंह ,जिलाध्यक्ष एसएसटी कांग्रेस मुनेंद्र कन्नौजिया , शहर कांग्रेस अध्यक्ष बफाती मियां ,ब्लॉक अध्यक्ष जगतवसोमपाल सिंह , वरिष्ठ कांग्रेसी प्रदीप सिंह , अजीत सिंह यादव , नितिन ठाकुर , प्रवेश कुमार सिंह समेत दर्जन भर कांग्रेसी मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

सभी कांग्रेस नेताओं ने अनिल यादव को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि वे जनपद में पिछड़े वर्ग को कांग्रेस से जोड़ने का काम करेंगे।कांग्रेसियों ने कहा कि भाजपा पिछड़ों का आरक्षण खत्म कर रही है वहीं कांग्रेस पिछड़ों के आरक्षण को बढ़ाने की आवाज उठा रही है। पिछड़े वर्ग के लोगों को एकजुट होकर कांग्रेस के साथ आना चाहिए।कांग्रेस नेता और जननायक राहुल गांधी ने जातीय जनगणना कराने और आरक्षण बढ़ाने का जो राजनीतिक मुद्दा उठाया है वह पिछड़ों के अधिकारों के संघर्ष में मील का पत्थर साबित होगा। स्वागत कार्यक्रम के बाद प्रांतीय आह्वान पर भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम की पूण्य तिथि पर कांग्रेसियों ने उन्हें याद किया और भाव भीनी पुष्पांजलि अर्पित की। कांग्रेस के एआईसीसी सदस्य और प्रदेश सचिव जितेंद्र कश्यप ने कहा कि बाबू जगजीवन राम द्वारा सदियों से शोषित और उत्पीड़ित दलितों मजदूरों के मूलभूत अधिकारों की रक्षा के लिए किए गए कानूनी प्रावधान ऐतिहासिक हैं। जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा कि बाबू जगजीवन राम ने कभी भी अन्याय से समझौता नहीं किया और दलितों के सम्मान के लिए हमेशा संघर्षरत रहे। जिलाध्यक्ष एसएसटी कांग्रेस मुनेंद्र कन्नौजिया ने कहा कि दलितों को बाबूजी के रास्ते पर चलकर ही न्याय मिल सकता है। दलित समाज के हक पर डाका डालने वाली आरएसएस भाजपा को सत्ता से केवल कांग्रेस ही हटा सकती है। और कांग्रेस ही दलितों के अधिकारों की रक्षा कर सकती है। महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष सुनीता सिंह ने कहा कि भाजपा दलित और महिलाओं की विरोधी है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights