मुजरिया बिजली घर पर बदमाशो ने धावा बोला, कर्मचारियों को बंधक बनाकर लूटपाट की

WhatsApp-Image-2023-07-06-at-7.35.49-PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

मुजरिया। कस्बे में स्थित विद्युत सब स्टेशन पर कल रात ड्यूटी कर रहे दो लाइनमैन को दर्जनभर बदमाशों ने बंधक बनाकर बिजली घर पर रखे 5MB एटीएम से ऑयल एवं अन्य पुर्जे लूट लिए। लाइनमैन राकेश पाल ने थाना पुलिस को तहरीर दी है। थाना प्रभारी ने पुलिस बल के साथ घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है । बदमाश ड्यूटी पर तैनात लाइनमैन के पास से दो मोबाइल एवं एक बाइक एवं ट्रांसफार्मर से ऑयल एवं अन्य सामान लूट कर ले गए। राकेश पाल लाइनमेन ने बताया कि इंग्लिश लाइनमैन तथा राकेश पाल लाइनमैन ड्यूटी पर थे रात करीब 11:00 बजे के लगभग 10/12 बदमाश बिजली घर आए ।जिन्होंने सबसे पहले दोनों लाइन मेन के मोबाइल अपने कब्जे में लेकर दोनों लाइनमैन के हाथ बांध दिए और कंबल को ऊपर से डाल दिया । उसके बाद परिसर में रखा 5MBA टी एफ से तेल और अन्य सामान लूट लिया। लूटपाट करके करीब सुबह 4:00 बजे के लगभग बदमाश भाग गए। बाइक थोड़ी दूर पड़ी मिल गई। बदमाश राकेश पाल की बाइक भी ले गए। बदमाशो के भाग जाने के बाद लाइनमैन ने एक दूसरे के आपस में हाथ खोलें सुबह थाना मुजरिया जाकर सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार शर्मा ने बताया की घटना स्थल पर चोरी की घटना को अंजाम अज्ञात चोरों ने दिया है जिसमें बाइक व मोबाइल चोरी नहीं हुई है ।मोबाइल और बाइक उपरोक्त कर्मियों के पास है ।घटना की जांच विस्तार से की जा रही है। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। अधिशासी अभियंता उझानी से बिजली घर से चोरी गए सभी उपकरणों की सूची मांगी गई है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights