अब्दु रोजिक को जबरन किस कर बुरी फंसीं मनीषा रानी

download-8-1
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

सलमान खान का मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 2 पर सभी की नजरें टिकी हुई है। दर्शक इस शो को काफी पसंद कर रहे हैं। इस शो में सभी सदस्य जमकर धमाल मचा रहे है। हाल ही में शो में जेड हदीद और आकांक्षा पुरी की वजह बवाल मच गया था। दरअसल, इन दोनों ने सभी के सामने एक दूसरे को किस किया था। इसके बाद जेड और आकांक्षा को लोगों ने काफी ट्रोल किया। वीकेंड का वार पर सलमान खान ने भी इस मुद्दे को उठाया था। उन्होंने जेड और आकांक्षा को इसके लिए जमकर फटकार लगाई थी। इस बीच मनीषा रानी ने अब्दु रोजिक के साथ कुछ ऐसा कर दिया है कि सोशल मीडिया क्वीन उर्फी जावेद भड़क गईं। बिग बॉस ओटीटी 2 के हालिया एपिसोड में काफी कुछ देखने को मिला है। जहां एक तरफ जिया शंकर ने कैप्टान बनते ही सभी की वाट लगा दी है। उनके और मनीषा के बीच जमकर लड़ाई हुई है। वहीं नॉमिनेशन टास्क में कई सदस्य नॉमिनेट हो गए है। इस बीच बिग बॉस ओटीटी 2 से अब्दु रोजिक का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें मनीषा रानी उन्हें जबरन किस करती नजर आ रही हैं। इस क्लिप पर लोग लगातार रिएक्ट कर रहे हैं। कुछ लोगों को मनीषा का ये अंदाज पसंद नहीं आया है। इसमें उर्फी जावेद का भी नाम शामिल है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डालकर मनीषा रानी को खरीखोटी सुनाई है। उन्होंने लिखा, ‘यह देखना बहुत असहज था। वह उसे जबरन क्यों किस रही थी? वह बच्चा नहीं है। सीमाओं में रहें लोग’ बताते चलें कि उर्फी जावेद बिग बॉस ओटीटी के पहले सीजन में नजर आई थीं। इस दौरान उन्होंने सारी महफिल लूट ली थी। उर्फी जावेद को इसी वजह से बिग बॉस से काफी लगाव है। वो इस सीजन को शुरू से फॉलो कर रही हैं। बीते दिनों उन्होंने फुकरा इंसान को लेकर भी बयान दिया था। हाल ही में इस शो से आकांक्षा पुरी को निकाला गया है। उनसे पहले भी कई सितारे आउट हो चुके हैं। इस लिस्ट में पुनीत सुपरस्टार, पलक पुरसवानी और आलिया सिद्दीकी का नाम शामिल है। अब देखना ये दिलचस्प होगा कि इस हफ्ते बिग बॉस ओटीटी 2 से किसका पत्ता कटता है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights