मुख्य समाचार पर जाएँ
Monday, 23 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 19.9 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

फलाह-ए-आम चैरिटेबल क्लिनिक का भव्य शुभारंभ, जरूरतमंदों को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं,

November 23, 2026By admin0 comments
👁 8.5K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। समाज के जरूरतमंद और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश फलाह-ए-आम सोसाइटी (UPFAS) की ओर से फलाह-ए-आम चैरिटेबल क्लिनिक का शुभारंभ किया गया,कार्यक्रम का उद्घाटन फलाह-ए-आम सोसाइटी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष मौलाना ज़मीर उल हसन फलाही एवं सचिव सय्यद वहाब उद्दीन ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया,इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे जरूरतमंदों के लिए एक महत्वपूर्ण सामाजिक एवं मानवीय कदम बताया,कार्यक्रम का संचालन डॉ. इत्तेहाद आलम ने किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि स्वास्थ्य सेवाएं हर व्यक्ति की बुनियादी जरूरत हैं,आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण किसी भी व्यक्ति को इलाज से वंचित नहीं रहना चाहिए। चैरिटेबल क्लिनिक का उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है,

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

अतिथियों ने रखे अपने विचार

सिराज साहब ने कहा कि समाज की वास्तविक तरक्की तभी संभव है, जब समाज के जरूरतमंद लोगों की शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य बुनियादी जरूरतों का ध्यान रखा जाए। फलाह-ए-आम चैरिटेबल क्लिनिक इसी दिशा में एक सराहनीय प्रयास है,

डॉ. इत्तेहाद आलम ने कहा कि चिकित्सा का उद्देश्य केवल व्यवसाय नहीं, बल्कि मानवता की सेवा भी है,हमारा प्रयास होना चाहिए कि गरीब और जरूरतमंद मरीजों को सम्मान के साथ उचित चिकित्सा परामर्श और उपचार मिल सके। इस क्लिनिक को सफल बनाने के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा,

अभिषेक अनंत ने कहा कि समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और जरूरतमंदों तक चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। इस तरह के प्रयासों में हर वर्ग की भागीदारी जरूरी है,

डॉ. संजीदा आलम ने कहा कि महिलाओं, बच्चों और परिवारों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। समय पर जांच, सही परामर्श और स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता से कई गंभीर समस्याओं से बचा जा सकता है,क्लिनिक के माध्यम से जरूरतमंदों को स्वास्थ्य संबंधी मार्गदर्शन मिलना सराहनीय पहल है,

वीरेंद्र जाटव ने कहा कि स्वास्थ्य सेवा किसी जाति, धर्म या वर्ग की सीमा में बंधी हुई नहीं है। मानवता की सेवा सबसे बड़ा धर्म है। ऐसे संस्थानों को समाज के सभी लोगों का सहयोग मिलना चाहिए,

सलीम उद्दीन एडवोकेट ने कहा कि समाजसेवी संस्थाओं की जिम्मेदारी केवल कार्यक्रम आयोजित करना नहीं, बल्कि जनहित में निरंतर काम करना भी है। चैरिटेबल क्लिनिक की स्थापना एक सकारात्मक पहल है, जिसे निरंतर आगे बढ़ाने की जरूरत है,

रफीकुज्जमा ने कहा कि जरूरतमंदों को चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना पुण्य और इंसानियत का कार्य है। इस नेक उद्देश्य में समाज के सक्षम लोगों को आगे आकर आर्थिक एवं सामाजिक सहयोग करना चाहिए,

आक़िल खान साहब ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ स्वास्थ्य भी समाज के विकास का महत्वपूर्ण आधार है,स्वस्थ समाज ही शिक्षित और जागरूक समाज का निर्माण कर सकता है। इस क्लिनिक से आम लोगों को लाभ पहुंचाने का प्रयास सराहनीय है,

वाकिफ हुसैन साहब ने कहा कि फलाह-ए-आम सोसाइटी ने चैरिटेबल क्लिनिक के माध्यम से समाज सेवा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। इसे सफल बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों और सहयोगियों को मिलकर निरंतर प्रयास करना चाहिए,

मौलाना ज़मीर उल हसन फलाही ने अपने संबोधन में कहा कि फलाह-ए-आम सोसाइटी का उद्देश्य समाज के जरूरतमंद लोगों की सेवा करना है। चैरिटेबल क्लिनिक की स्थापना इसी सोच का परिणाम है। हमारी कोशिश रहेगी कि आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिलें,उन्होंने सभी सहयोगियों और उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त करते हुए इस नेक कार्य में अधिक से अधिक लोगों से जुड़ने की अपील की,

आयोजन को सफल बनाने में इनका रहा विशेष योगदान,

कार्यक्रम को सफल बनाने में मुहम्मद शादाब, सरफराज अब्बासी, रियाज़ अहमद, इम्तियाज़ अहमद, महताब सर, सुबोध यादव, गौरव प्रजापति, डॉक्टर विकास भघेल जावेद, ज़िया उद्दीन और मुहम्मद सलमान सहित अन्य साथियों का विशेष योगदान रहा,कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने फलाह-ए-आम सोसाइटी के इस प्रयास की सराहना की और उम्मीद जताई कि यह चैरिटेबल क्लिनिक भविष्य में जरूरतमंद एवं गरीब मरीजों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं का एक महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा,

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights