मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 25 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 18.3 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

सेंट्रल मेथोडिस्ट चर्च में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, विशेष प्रार्थना सभा में जुटे श्रद्धालु

November 25, 2026By admin0 comments
👁 6.3K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। सेंट्रल मेथोडिस्ट चर्च बदायूं में बुधवार को चर्च का स्थापना दिवस (चर्च एनिवर्सरी) मनाया गया। इस अवसर पर शाम पांच बजे विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। चर्च परिसर में आयोजित स्थापना दिवस समारोह के साथ ही क्रिसमस एवं नववर्ष 2027 के आयोजनों की तैयारियों को भी गति दी गई। चर्च की ओर से जारी विशेष कैलेंडर में नवंबर, दिसंबर और जनवरी में होने वाले धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा दी गई है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

स्थापना दिवस के अवसर पर चर्च की वर्षगांठ मनाई गई। इस आयोजन के बाद अब चर्च में क्रिसमस के स्वागत की तैयारियां शुरू हो गई हैं। जारी कैलेंडर के अनुसार 29 नवंबर को सुबह 10 बजे फर्स्ट एडवेंट संडे एवं यूथ संडे मनाया जाएगा। 30 नवंबर को शाम पांच बजे सेंट्रल मेथोडिस्ट चर्च में एडवेंट मीटिंग होगी। दिसंबर में एक से पांच दिसंबर तक प्रतिदिन शाम पांच बजे अलग-अलग स्थानों पर एडवेंट मीटिंग आयोजित की जाएंगी। इनमें मिशन कंपाउंड, ओल्ड आई हॉस्पिटल कैंपस, क्रिश्चियन बॉयज हॉस्टल कैंपस, सिगलर गर्ल्स इंटर कॉलेज और मिशन इंग्लिश स्कूल कैंपस शामिल हैं।

15 से 19 दिसंबर तक शहर में होगी क्रिसमस कैरल सिंगिंग

क्रिसमस के विशेष आयोजनों के तहत 15 से 19 दिसंबर तक प्रतिदिन शाम छह बजे से रात 10 बजे तक क्रिसमस कैरल सिंगिंग होगी। इसके लिए शहर के विभिन्न मोहल्लों और क्षेत्रों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 20 दिसंबर को सुबह 10 बजे फोर्थ एडवेंट संडे एवं व्हाइट गिफ्ट संडे मनाया जाएगा। 22 दिसंबर को शाम 5:30 बजे डब्ल्यूएससीएस एवं एमवाईएफ की ओर से क्रिसमस कैंटाटा प्रस्तुत किया जाएगा।

24 दिसंबर की रात होगा क्रिसमस ईव सेलिब्रेशन

24 दिसंबर को रात 11 बजे क्रिसमस ईव सेलिब्रेशन आयोजित होगा। 25 दिसंबर को सुबह 10 बजे बपतिस्मा सेवा और सुबह 10:30 बजे क्रिसमस आराधना होगी। 27 दिसंबर को सुबह 10:30 बजे रविवार की आराधना के बाद चर्च परिसर में स्पोर्ट्स डे आयोजित किया जाएगा। 28 दिसंबर को शाम चार बजे क्रिसमस मेले का आयोजन होगा, जबकि 31 दिसंबर को रात 10 बजे वॉच नाइट सर्विस एवं बोनफायर के साथ वर्ष 2026 को विदाई देकर नववर्ष 2027 का स्वागत किया जाएगा।

नववर्ष पर सामुदायिक भोज और विशेष आराधना

जनवरी 2027 के कार्यक्रमों में एक जनवरी को सुबह 10:30 बजे कम्युनिटी लंच के साथ नववर्ष समारोह आयोजित होगा। तीन जनवरी को सुबह 10:30 बजे संडे सर्विस एवं होली कम्युनियन और सात जनवरी को शाम पांच बजे एमसीआई डे एवं गोल्डन एज डे मनाया जाएगा।

चर्च की ओर से जारी कैलेंडर में सभी कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को क्रिसमस और नववर्ष के उल्लास में शामिल होने का आमंत्रण दिया गया है। कैलेंडर पर प्रभु यीशु के संदेश के साथ सभी परिवारों के लिए शांति, प्रेम, विश्वास, आशा और खुशहाली की कामना की गई है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights