मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 25 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 18.3 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

बदायूँ में सड़क किनारे अवैध पार्किंग करने वालों पर एआरटीओ का शिकंजा, 29 चालान, चार वाहन सीज

November 25, 2026By admin0 comments
👁 6.2K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। सड़क सुरक्षा पखवाड़ा-2026 के दसवें दिन परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया। अभियान में सड़क किनारे अनाधिकृत रूप से वाहन खड़े कर यातायात बाधित करने वालों पर विशेष कार्रवाई की गई। ऐसे वाहन चालकों के 29 चालान किए गए, जबकि चार वाहनों को सीज किया गया। इसके अलावा नशे की हालत में वाहन चलाने पर चार तथा दोपहिया वाहन पर तीन सवारी बैठाकर चलने पर 10 चालान किए गए।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

इस अभियान का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाना और आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना रहा। परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस की टीम ने विभिन्न स्थानों पर वाहनों की जांच कर नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की।

अभियान के दौरान सड़क किनारे अनाधिकृत पार्किंग कर यातायात व्यवस्था में बाधा उत्पन्न करने वाले वाहन चालकों को चिह्नित किया गया। ऐसे मामलों में 29 चालान की कार्रवाई की गई। वहीं परिवहन कार्यालय में चार वाहनों को सीज किया गया। नशे की हालत में वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध भी सख्ती दिखाते हुए चार चालान किए गए। दोपहिया वाहन पर तीन सवारी बैठाकर चलने वालों के खिलाफ 10 चालान किए गए।

परिवहन विभाग ने वाहन चालकों से अपील की कि नशे की हालत में वाहन न चलाएं, सड़क किनारे अनाधिकृत पार्किंग न करें और दोपहिया वाहन पर तीन सवारी बैठाकर अपनी तथा दूसरों की जान जोखिम में न डालें। यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाने में सहयोग दें।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights