बदायूं में अधिवक्ताओं ने दातागंज मुंसिफ कोर्ट की स्थापना के विरोध में रोड जाम कर धरना प्रदर्शन किया,10 तक हड़ताल

WhatsApp-Image-2023-07-03-at-5.59.15-PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। दातागंज तहसील में मुंसिफ कोर्ट खोलने के नोटिफिकेशन जारी होते ही अधिवक्ता भड़क गए हैं ।
जिला बार एसोसिएशन ने विरोध में शनिवार को कलम बंद हड़ताल रखी थी। आज भी अधिवक्ता कलम बंद हड़ताल पर रहे। जिला बार एसोसिएशन के आह्वान पर पूर्व घोषणा के अंतर्गत आज दोपहर सभी अधिवक्ता जिला बार से जुलूस के रूप में नारेबाजी करते हुए निकले। अधिवक्ताओं ने कलेक्ट्रेट तिराहे महाराणा प्रताप चौक पर पहुंचे और रास्ता जाम कर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। जिला बार एसोसिएशन ने 10 जुलाई तक कलम बंद हड़ताल की घोषणा की है। अधिवक्ताओं ने कचहरी चौराहा से लेकर डीएम कार्यालय के गेट तक जुलूस की शक्ल में नारेबाजी के साथ डीम कार्यालय के गेट पर पहुंचे और डीएम कार्यालय के गेट पर सड़क जाम कर नारेबाजी की और धरना प्रदर्शन किया। उसके बाद डीएम मनोज कुमार को अधिवक्ताओं ने उनके कार्यालय जाकर प्रदेश सरकार को संबोधित एक ज्ञापन दिया। जिला बार एसोसिएशन के महा सचिव पवन गुप्ता ने कहा कि मानक के अनुरूप दारागंज मुंसिफ कोर्ट नहीं बनाई जा रही है वहां पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं है।उन्होंने कहा कि वहां पर मुंसिफ कोर्ट नहीं बनने देगे। उन्होंने कहा दातागंज में मुंसिफ कोर्ट के लिए भवन तक नही है, मुंसिफ को रहने के लिए आवास तथा सुरचा तक की व्यवस्था नहीं है। महत्वपूर्ण जरूरी नोट्स तक तैयार नहीं किए गए हैं, ऐसे में दातागंज समेत छह थाने मुंसिफ कोर्ट से अटैच किए जा रहे हैं,जिससे वादकारियों और अधिवक्ताओं को बहुत दिक्कत होगी। इन तमाम कारण से दातागंज में मुंसिफ कोर्ट नहीं खुलने देंगे। धरना प्रदर्शन में बड़ी संख्या में अधिवक्ता शामिल थे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights