मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 29 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌧️ 22.5 °C बारिश · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttarakhand

सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर को 2,604 करोड़ की विकास परियोजनाओं की दी सौगात

June 20, 2023By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

गोरखपुर। सीएम योगी आदित्यनाथ मंगलवार को विकास के साथ हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर की सौगात दी। साथ ही बाढ़ बचाव, पेयजल समेत 2,604 करोड़ रुपये लागत की 727 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया।गोरखपुर जिले में हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए सात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) पर हेल्थ एटीएम का भी लोकार्पण किया। कार्यक्रम का आयोजन रामगढ़ताल क्षेत्र स्थित महंत दिग्विजयनाथ पार्क में किया गया। इस दौरान योगी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भारत में खुशहाली है, यहां हर योजना हर घर तक पहुंच रहा है। वहीं पाकिस्तान में लोग दो रोटी के लिए मर रहे हैं। यहां फ्री में राशन, फ्री में दवा और इलाज, फ्री में वैक्शीन मिला। भाजपा सरकार ने जरूरत का हर सामान फ्री रखा है। यूपी के हर जिले में एक मेडिकल कॉलेज दिया। यूपी के हर जिले में एक मेडिकल कॉलेज दिया। हमने किसी जिले से कुछ छीना नहीं है। वहीं बसपा, सपा की सरकार होती तो गोरखपुर का बीआरडी कहीं और चला जाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि एक तरफ जहां भारत से अलग हुआ पाकिस्तान अपने कर्मों की सजा भुगत रहा है। उसके नागरिक भूख से मर रहे हैं। वहां एक किलो आटा के लिए छीना झपटी मची हुई है। पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) के लोग पाकिस्तान के साथ नहीं रहना चाहते हैं। वहां के लोग मांग कर रहे हैं पीओके का विलय भारत में हो जाए। वहीं दूसरी तरफ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत एक नई यात्रा की ओर आगे बढ़ चुका है। आज दुनिया में जब भी कोई संकट आता है तो पूरा विश्व आशा भरी निगाहों से भारत की तरफ देखता है। बता दें कि चार जून को सीएम ने भटहट सीएचसी पर कार्यक्रम में भटहट समेत सहजनवां, पाली, हरनही व बांसगांव सीएचसी पर पीडियाट्रिक इंटेंसिव केयर यूनिट (पीकू) का लोकार्पण किया था। इसके पहले छह मार्च को उन्होंने जंगल कौड़िया और खुटहन सीएचसी को पीकू की सौगात दी थी।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights