मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 29 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌧️ 22.1 °C बारिश · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

उत्तर प्रदेश में मोबाइल बरामदगी में बरेली नम्बर-1 , एसपी क्राइम मनीष हुए सम्मानित

October 29, 2026By admin0 comments
👁 6.4K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। चोरी गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे अभियान में बरेली जनपद ने सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। लखनऊ में एसपी क्राइम मनीष कुमार सोनकर को सम्मानित किया गया है।
इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बताया कि पुलिस द्वारा चोरी , गुम और खोए हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। सीईआईआर पोर्टल की मदद से मोबाइल फोन को ट्रैक कर उन्हें बरामद करने में सहायता मिल रही है।
एसएसपी ने बताया कि मोबाइल फोन गुम होने की शिकायत मिलने पर पुलिस संबंधित पोर्टल के माध्यम से आवश्यक कार्रवाई करती है। इससे लोगों को उनके खोए हुए मोबाइल वापस दिलाने में मदद मिल रही है। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय पुलिस टीमों की मेहनत, तकनीकी संसाधनों के प्रभावी इस्तेमाल और समन्वित प्रयासों को दिया।
उन्होंने आमजन से अपील की कि मोबाइल फोन गुम होने पर संबंधित थाने में सूचना दें और सीईआईआर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि मोबाइल की बरामदगी के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights