मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 3 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 18.9 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
दुनिया

चीन में कोरोना के महाकहर का खतरा, 6.5 करोड़ केस के डर से घबराया ड्रैगन

May 29, 2023By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बीजिंग। चीन में एक बार फिर से कोरोना वायरस के महाकहर का खतरा मंडराने लगा है। चीन ने कोरोना के नए XBB वेरिएंट से निपटने के लिए कमर कसनी शुरू कर दी है। अनुमान जताया जा रहा है कि जून महीने में देश में कोरोना के 6.5 करोड़ केस सामने आ सकते हैं। वहीं चीनी के महामारी विशेषज्ञों ने जोर देकर कहा है कि देश को अस्‍पतालों में एंटी वायरल दवाओं की सप्‍लाई के लिए तैयार रहना चाहिए। इस बीच खबरों के मुताबिक चीन का आर्थिक विकास प्रभावित न हो इसके लिए शी जिनपिंग सरकार लॉकडाउन से परहेज करेगी। चीन के विशेषज्ञों ने भारत को नए संक्रमण की लहर को लेकर चेतावनी दी है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

अनुमान जताया जा रहा है कि चीन में अगले महीने हर सप्‍ताह साढ़े 6 करोड़ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित होंगे। इससे देश में कोरोना वायरस की एक नई लहर आने का खतरा है। XBB वेरिएंट देश में बहुत तेजी से बढ़ रहा है। अभी 6 महीने पहले ही चीनी अधिकारियों ने बहुत क्रूर ‘जीरो कोविड’ नीति को खत्‍म किया था। जीरो कोविड नीति की वजह से देश में लॉकडाउन लगा हुआ था, लोगों की आवाजाही पर बैन था और कई अन्‍य शहरों में कठोर प्रतिबंध लगे हुए थे।

वह भी तब जब दुनिया कोरोना के पहले की स्थिति में पहुंच चुकी थी। XBB ओमिक्रोन वेरिएंट का ही एक सब वेरिएंट है। इसकी अगस्‍त 2022 में सबसे पहले भारत में पहचान की गई थी। वैज्ञानिकों का कहना है कि XBB अब तक आए वेरिएंट में सबसे ज्‍यादा संक्रामक वेरिएंट में से एक है जो इम्‍यून सिस्‍टम को मात दे देता है। इससे पहले 27 मई को चीन के एक शीर्ष महामारी विशेषज्ञ झोंग नानशान ने चेतावनी दी थी कि अप्रैल के आखिरी दिनों में ही नए वेरिएंट की लहर शुरू हो गई थी।
नानशान ने कहा, ‘चीन हर सप्‍ताह 4 करोड़ मामलों की ओर बढ़ रहा है।’ चीन ने पहले दावा किया था कि उसकी वैक्‍सीन कोरोना के कहर को रोकने में बेहद कारगर है लेकिन अब उसकी पोल बुरी तरह से खुल गई है। चीन ने दो वैक्‍सीन को मान्‍यता दी है लेकिन ये दोनों ही कोरोना के कहर को रोकने में नाकाम रही हैं। चीन अब 3 से 4 और वैक्‍सीन को मान्‍यता देने जा रहा है। चीन के स्‍वास्‍थ्‍य विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि कोरोना वायरस का नया स्‍ट्रेन तेजी से फैलेगा और इसका विस्‍तार इस साल एशिया में भारत से लेकर अमेरिका और यूरोप तक के लिए चिंता का विषय होगा। अभी हाल ही में विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन ने कोरोना को ग्‍लोबल इमरजेंसी के स्‍तर से घटा दिया था। चीन अब व्‍यापक स्‍तर पर वैक्‍सीन लगाने का प्रोग्राम शुरू करने जा रहा है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights