बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव बांस बरोलिया में स्थित आश्रम शुभ सेवा संस्थान द्वारा संचालित वृद्धाश्रम पर आज बांस बरोलिया वार्ड से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ रहे मृगांक जैन उर्फ टीटू जैन ने यहां पंहुच कर आश्रम में रह रहे वृद्धों को मिठाई एवं फलों का वितरण कर उनसे आशीर्वाद लिया। उन्होने कहा कि कोई भी व्यक्ति बुजुर्गो के आशीर्वाद के बिना अपने जीवन कामयाब नहीं हो सकता है। इसलिए सभी को बुजुर्गो से आशीर्वाद जरुर लेना चाहिए। इस मौके पर आश्रम के संचालक वेदव्यास शर्मा, छोटू, ईशू माहेश्वरी, अनूप जैन, दीपक जैन, मनोज जैन, विक्की, नरेंद्र सिकरवार, शिवम, विपिन, सूरज, आरिफ, बब्बू, सोनू सिकरवार आदि मौजूद रहे।