मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 22 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 18.9 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
बरेली में ब्लैकआउट मॉकड्रिल, सायरन बजते ही परखी गई आपातकालीन तैयारियांबदायूं में ब्लैकआउट मॉकड्रिल, परखी गई आपातकालीन तैयारियां,सायरन बजाकर ब्लैकआउट और सुरक्षित निकासी की प्रक्रिया को परखाभाजपा के राज्यसभा सांसद रामराव वडकुते का निधन, 72 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांसUP विधानसभा चुनाव 2027: INDIA गठबंधन में सीट बंटवारे के लिए अखिलेश यादव ने बनाई चार सदस्यीय कमेटीनेताजी की जयंती पर फरीदपुर से गूंजा सामाजिक न्याय का संदेश, संविधान विरोधी ताकतों को सत्ता से बाहर करने के संकल्प के साथ पीडीए जनचेतना पदयात्रा रवानामुलायम सिंह यादव की जयंती पर मढ़ीनाथ में उमड़ी भीड़, राजेश अग्रवाल ने की पीडीए महापंचायत
Uttar Pradesh

श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत उठाकर तोड़ा इंद्र का घमंड

March 5, 2021By sharad kumar0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow


बिल्सी के बड़नौमी में भागवत कथा का पांचवां दिन 
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव बड़नौमी में शिव मंदिर पर चल रही श्रीमदभागवत कथा के पांचवें दिन गोवर्धन से पधारे कथावाचक जितेंद्रदास विश्वामित्र ने भक्तों को भगवान श्रीकृष्ण की गोवर्धन लीला और इससे भगवान इंद्र का अभिमान कैसे टूटा इसके बारे में ​विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि ब्रज में जब लोग भगवन इंद्र की पूजा कर रहे थे, तब कृष्ण ने अपने माता पिता से पूछा की इंद्र की पूजा क्यों की जाती है। भगवान के इस प्रश्न पर माता-पिता ने कहा की इंद्र की पूजा करने से हमें वर्षा के जल की प्राप्ति होती है। जिससे हम अपना जीवन यापन करते हैं। तभी भगवान कृष्ण ने ब्रजवासियों को ऐसा बिल्कुल भी नहीं करने को कहा। उन्होंने कहा कि यह इंद्र का घमंड है। हमें गोवर्धन पर्वत की पूजा करनी चाहिए जो हमारी गाय को चारा देती है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow


पर्वत की वजह से जलवायु प्रभावित हो वर्षा का कारण बनती है। कृष्ण की बात मान ब्रजवासी गोवर्धन की पूजा करने लगे, जिससे इंद्र क्रोध में आकर ब्रज में भारी वर्षा करने लगे। आंधी तूफान का कहर मचाने लगे। उसी वक्त कृष्ण ने अपने छोटी उंगुली पे गोवर्धन पर्वत को उठाया और ब्रजवासियों की मदद की। भगवान कृष्ण की इस लीला ने इंद्र का घमंड तोड़कर रख दिया। उन्होंने कहा कि कभी मानव को अहंकार नहीं रखना चाहिए। क्योंकि एक दिन जो उसे मिला है, वह उससे छिन जाना है, फिर अहंकार कैसा। कथावाचक ने यहां अन्य प्रसंग भी सुनाए। इस मौके पर ठाकुर लक्ष्मण सिंह,  बबलू उपाध्याय, भूरे सरेरा, टीपू सिंह, अरविन्द सिंह, चंद्रपाल सिंह, दुलार सिंह, मनोज सिंह आदि मौजूद रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights