भाजपा ने खत्म किया प्रदेश में बिचौलियों का कामःशर्मा

05BDN-51
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow


अंबियापुर में हुआ साढ़े तीन करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण
बिल्सी। अंबियापुर विकास खंड कार्यालय पर आज शुक्रवार को क्षेत्र में 15वें वित्त एवं राज्य वित्त से साढ़े तीन करोड़ रुपए की धनराशि से कराए गए विभिन्न विकास कार्यो का यहां क्षेत्रीय विधायक आरके शर्मा एवं सांसद प्रतिनिधि शिशुपाल शाक्य द्वारा लोकार्पण किया गया। उपस्थित क्षेत्र की जनता को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि प्रदेश में जब से भाजपा की सरकार बनी है तब से विकास की गंगा बह रही है और पूरे प्रदेश में चाहुंमुखी विकास का पहिया काफी तेज गति से चल रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विकास की योजनाओं का जनता को सीधे लाभ ​मिल रहा है। उन्होने कहा कि प्रदेश में अब बिचौलियों का काम खत्म हो चुका है। लाभार्थियों को मिलने की वाली धनराशि सीधे उनके खाते में पंहुच रही है। इससे पहले की सरकारों में प्रदेश में ​बिचौलिए पूरी तरह से हावी थे। जिसकी बजह से जनता को सीधे लाभ नहीं मिल पा रहा
थी। उन्होने कहा कि पहले प्रदेश में कुछ ब्लाक डार्क जोन में थे। जिसके कारण किसानों के सामने फसलों की सिंचाई के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। प्रदेश के मुख्यमंत्री ने इन ब्लाकों को डार्क जोन से मुक्त करते सभी ब्लाकों में सिंचाई के लिए नलकूपों को लगाने का काम शुरु किया गया। जिससे किसानों को काफी राहत मिली है। सांसद प्रतिनिधि शिशुपाल शाक्य ने कहा कि आने वाले दिनों प्रदेश उत्तम प्रदेश बनकर रहेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 2022 में होने वाले
विधानसभा चुनाव में भी जनता फिर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाएगी। इससे पहले ब्लाक प्रमुख विजेता यादव ने कहा कि क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में 2020-21 में करीब साढ़े तीन करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण किया गया है। इस मौके पर बीडीओ प्रदीप त्यागी, सर्वेश यादव, विवेक राठी, दीपक गुप्ता, प्रदीप शर्मा, अभिषेक शंखधार, गगन राठी, ऋषिकांत शर्मा, राजेंद्र चौहान,
तेजप्रताप सिंह, गौरव वार्ष्णेय, प्रमोद कुमार सिंह, विनोद कुमार, जितेंद्र कुमार आदि लोग मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights