पिछड़ों के लिए सिर्फ कांग्रेस पार्टी ने ही कार्य किया है: ओमकार सिंह
बदायूँ। जिला कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग के नवनियुक्त अध्यक्ष राज किशोर के प्रथम जनपद आगमन पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह ने कैम्प कार्यालय पर स्वागत समारोह का आयोजन किया इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा कि कि मोदी सरकार पिछड़ों की बात न करके पिछड़े वर्ग को उनके हकों से वंचित करने का काम रही है। जनपद के पिछड़ा वर्ग के लोगों को कांग्रेस पार्टी से जोड़कर और सक्रिय करके संगठन को मजबूत किया जायेगा उन्होंने केन्द्र एवं प्रदेशों की भाजपा सरकारों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि पिछड़ों के लिए सिर्फ कांग्रेस पार्टी ने ही कार्य किया है।

इस अवसर पर पिछड़ा वर्ग विभाग कांग्रेस के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राज किशोर ने कहा कि आगामी दो सप्ताह के अन्दर जिला कमेटी बन जाएगी। उन्होंने ब्लॉक स्तर पर पिछड़े वर्ग के सम्मेलनों की घोषणा करने की भी बात कही। उन्होंने कहा पिछड़ा वर्ग प्रदेश में जिसके साथ रहता है, उसकी सरकार बनती है। सपा, बसपा और अब भाजपा ने पिछड़ों को उचित सम्मान नहीं दिया। पिछड़ा वर्ग इस बार खुल कर कांग्रेस का समर्थन कर रहा है। इस अवसर पर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष शफी अहमद ने कहा कि कांग्रेस पूरे जनपद में प्रत्येक ब्लाक में पिछड़ा वर्ग का संगठन तैयार किया जायेगा। निजी क्षेत्र में पिछड़े वर्ग को आरक्षण देने का काम किया जायेगा।
