मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 22 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 18.9 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
बरेली में ब्लैकआउट मॉकड्रिल, सायरन बजते ही परखी गई आपातकालीन तैयारियांबदायूं में ब्लैकआउट मॉकड्रिल, परखी गई आपातकालीन तैयारियां,सायरन बजाकर ब्लैकआउट और सुरक्षित निकासी की प्रक्रिया को परखाभाजपा के राज्यसभा सांसद रामराव वडकुते का निधन, 72 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांसUP विधानसभा चुनाव 2027: INDIA गठबंधन में सीट बंटवारे के लिए अखिलेश यादव ने बनाई चार सदस्यीय कमेटीनेताजी की जयंती पर फरीदपुर से गूंजा सामाजिक न्याय का संदेश, संविधान विरोधी ताकतों को सत्ता से बाहर करने के संकल्प के साथ पीडीए जनचेतना पदयात्रा रवानामुलायम सिंह यादव की जयंती पर मढ़ीनाथ में उमड़ी भीड़, राजेश अग्रवाल ने की पीडीए महापंचायत
Uttar Pradesh

शिक्षित परिवार से ही अच्छे समाज का निर्माण होगा – हाफिज इरफान

March 5, 2021By sharad kumar0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

सहसवान । नगर के मोहल्ला पट्टी यकीन मोहम्मद स्थित राईन मस्जिद में राईन कमेटी की जानिब से एक कार्यक्रम “परिवार के अधिकार” का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी व सदस्य जिला पंचायत हाफिज इरफान ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षित परिवार ही अच्छे समाज का निर्माण कर सकता है।उन्होंने कुरान का हवाला देते हुए कहा कि कुरान शरीफ में माता-पिता, रिश्तेदार,अज़ीज़ो अकारीब,यतीम मिस्कीनो के साथ अच्छा बर्ताव हुस्ने सुलूक करने का हुक्म दिया गया है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

हम लोगों को चाहिए की अपने वालदैन की फरमाबरदारी,उनकी सेवा व उनका कहना माने, रिश्तेदारों पड़ोसियों चाहे वह किसी भी धर्म जाति के हों उनके सुख दुख में साथ खड़े होना चाहिए। इरफान ने  आगे कहा कि आज के इस आधुनिक दौर में माता-पिता को चाहिए कि अपने बच्चों को उच्चतम शिक्षा दिलाते हुए इस युग की खराबियों और बुराइयों से बचा कर भारतीय संस्कृति के अच्छे संस्कार दें। उन्होंने दहेज प्रथा की कुरूतियों के खिलाफ संगठित होकर समाज से दहेज प्रथा को दूर करने का आग्रह किया। इस मौके पर मौलाना अबरार मौलाना मुजीब नईमी ने भी अपनी अपनी तकरीर से माता-पिता व उस्ताद के दर्जे को बयान करते हुए कुरानो हदीस पर अमल करने की ताकीद की।मौके पर हाफिज नफीस राईन ,हाफिज शारिक, उस्मान राईन,इशरत राईन,बब्लू राईन,निज़ाम राईन,इस्तिगार राईन,क़ारी राशिद ,अजमल हुसैन आदि लोग मौजूद रहे ।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights