मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 22 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 18.9 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
बरेली में ब्लैकआउट मॉकड्रिल, सायरन बजते ही परखी गई आपातकालीन तैयारियांबदायूं में ब्लैकआउट मॉकड्रिल, परखी गई आपातकालीन तैयारियां,सायरन बजाकर ब्लैकआउट और सुरक्षित निकासी की प्रक्रिया को परखाभाजपा के राज्यसभा सांसद रामराव वडकुते का निधन, 72 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांसUP विधानसभा चुनाव 2027: INDIA गठबंधन में सीट बंटवारे के लिए अखिलेश यादव ने बनाई चार सदस्यीय कमेटीनेताजी की जयंती पर फरीदपुर से गूंजा सामाजिक न्याय का संदेश, संविधान विरोधी ताकतों को सत्ता से बाहर करने के संकल्प के साथ पीडीए जनचेतना पदयात्रा रवानामुलायम सिंह यादव की जयंती पर मढ़ीनाथ में उमड़ी भीड़, राजेश अग्रवाल ने की पीडीए महापंचायत
Uttar Pradesh

भाजपाई करेंगे 5 मार्च से 10 मार्च तक ग्राम पंचायतों पर बैठक और बनाएंगे रणनीति

March 5, 2021By sharad kumar0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

बदायूं। जिला प्रभारी कुँवर महाराज सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि कल 5 मार्च से 10 मार्च तक ग्राम पंचायत पर बैठक होनी है। जिसके लिए सभी तैयारियां पूर्ण हो गयी है। ग्राम पंचायत पर बैठक मे बूथ समिति बूथ पर रहने वाले संघ और विचार परिवार के कार्यकर्ता रहेंगे। इन बैठकों में पंचायत चुनाव पर चर्चा करनी है और रणनीति बनानी है। प्रत्येक बूथ पर भाजपा को जिताने के लिए रणनीति बनानी है। भाजपा निश्चित रूप से मोदी जी और योगी जी के नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी और विजय पताका फ़हरायेगी।

जिलाध्यक्ष अशोक भारतीय ने संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा के लिए पंचायत चुनाव यह महत्वपूर्ण अवसर है इससे गॉव के लोगों को सीधे सीधे मोदी सरकार और योगी सरकार से सीधे सीधे जुड़ने का अवसर मिलने वाला है। ग्राम स्वराज की परिकल्पना का मूल आधार कहे जाने वाले ग्राम पंचायत के चुनाव बहुत महत्वपूर्ण हैं और यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपनों को धरातल पर उतारने का एक प्रमुख माध्यम है। इन चुनावों में भारतीय जनता पार्टी विचार भारी बहुमत से विजयश्री हासिल करें यह प्रत्येक कार्यक्रर्ता की जिम्मेदारी है।

पूर्व जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य ने संबोधित करते हुए कहा कि पंचायत चुनाव की व्यापक सफलता हेतु प्रदेश नेतृत्व से प्राप्त आगामी सभी कार्यक्रमों को जनपद की सभी 1037 ग्राम पंचायतों मे बृहद स्तर पर सम्पन्न कराना है। पार्टी ने यह भी तय किया है कि यह चुनाव अन्य राजनैतिक दलों को तरह जातिगत समीकरण पर आधारित न होकर पूरी तरह भाजपा की केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा किये गए विकास कार्यों के आधार पर रहेगा और इसमें केन्द्र व राज्य सरकार के लाभार्थियों की महती भूमिका रहने वाली है।

इस मौके पर जिला महामंत्री शारदाकांत शर्मा सुधीर श्रीवास्तव एमपी सिंह राजपूत दुर्गेश वार्ष्णेय ग्रीशपाल सिंह नेकपाल कश्यप सोवरन राजपूत भगवान सिंह मौर्य प्रभाशंकर वर्मा तेजपाल सागर अजय मथुरिया कौशल शास्त्री मेधावी यादव शैलेन्द्र मोहन शर्मा आशीष शाक्य अनुज माहेश्वरी सीमा राठौर रानी सिंह पुंडीर मोनिका गंगवार प्रेमलता अमित सिंह रीता वर्मा ज्ञानेन्द्र सिंह सहित अन्य कार्यक्रर्ता उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights