युवक ने अपनी पूर्व पत्नी को चाकू से घायल , हालत गंभीर

1_1575963834
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

कोटा।  उद्योग नगर थाना इलाके में एक युवक ने अपनी पूर्व पत्नी को चाकू से गोद डाला. वारदात बुधवार को देर शाम को हुई. उद्योग नगर थाना इलाके में सूरसागर नहर के पास थेगड़ा रोड निवासी तबसुम अपने घर पर काम कर रही थी. उसी दौरान छावनी निवासी सिराज उसके घर पर आया. उसने आते ही तबसुम पर चाकू से ताबड़तोड़ वार करने शुरू कर दिये. वारदात के बाद सिराज मौक से फरार हो गया. घटना की जानकारी मिलने पर परिजन घायल महिला को उपचार के लिए एमबीएस अस्पताल लेकर पहुंचे. वहां महिला की हालत गंभीर बनी हुई है.

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

4 साल पहले हुई थी पीड़िता की शादी
पीड़िता की मां ने बताया कि तबसुम की शादी 4 साल पहले छावनी निवासी सिराज से हुई थी. वह अपराधिक प्रवृति का होने का कारण तबसुम से आये दिन मारपीट कर पैसों की मांग करता था. सिराज ने एक माह पहले तबसुम को तलाक दे दिया था. उसके बाद उसकी शादी बोरखेड़ा सूरसागर निवासी युवक से कर दी. तबसुम की दूसरी शादी के बाद भी सिराज उससे पैसों की मांग करते हुए जान से मारने की धमकियां दे रहा था. बुधवार को जब तबसुम घर पर काम कर रही थी तो सिराज ने उसके पेट व चेहरे पर चाकू से तीन बार हमला किया. इससे वह लहूलुहान होकर गिर गई. पीड़िता की मां ने बताया कि आरोपी सिराज पूर्व में भी चाकूबाजी के मामले में जेल में रहकर आ चुका है.

नहीं थम रही है चाकूबाजी की वारदातें
कोचिंग सिटी में पिछले 10 दिन में चाकूबाजी की 5 वारदातें हो चुकी हैं. इनमें एक युवक की मौत हो चुकी है. हालांकि पुलिस लगातार चाकूबाजों को पकड़ने का प्रयास कर रही है लेकिन उसके तमाम प्रयास नाकाम साबित हो रहे हैं. शहर में लगातार हो रही चाकूबाजी से आमजन में दहशत का माहौल बना हुआ है.

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights