मुख्य समाचार पर जाएँ
Friday, 20 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 15.3 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Delhi

कोरोना वैक्सीन के दूसरे डोज़ का टीका कई लोगों ने नहीं लगवाया

February 15, 2021By sharad kumar0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

नई दिल्ली । देश भर में इन दिनों चिंता की बात ये है कि कई लोग वैक्सीन की दूसरी डोज़ लगाने के लिए नहीं पहुंच रहे हैं. सरकार की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक शनिवार को 7668 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज़ लगाई गई. जबकि 16 जनवरी को 1 लाख 91 हज़ार लोगों को टीके लगाए गए थे. यानी अब तक दूसरे डोज के लिए 4 फीसदी लोग पहुंचे हैं.

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

इस वक्त भारत में दो वैक्सीन का इस्तेमाल किया जा रहा है- ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका की कोविशिल्ड और भारत बायोटेक की कोवैक्सीन. इन दोनों वैक्सीन को दो डोज़ लगाई जा रही है. पहले और दूसरे डोज़ के बीच चार हफ्तों का अंतर रखने को कहा गया है. डॉक्टरों का कहना है कि बिना दो डोज के इस वैक्सीन का असर नहीं दिखेगा. देश भर में कई ऐसे मामले सामने आए हैं जहां वैक्सीन की एक डोज़ लगने के बाद लोग कोरोना से संक्रमित हो गए हैं.

मंत्रालय ने कहा, “कोविड-19 टीके की पहली खुराक लेने वाले लाभार्थियों को 28 दिन बाद आज दूसरी खुराक दी गई. डीजीसीआई के मुताबिक दूसरी खुराक चार से छह सप्ताह बाद दी जानी है. आज 7,668 स्वास्थ्य कर्मियों को टीके की दूसरी खुराक दी गई.” मंत्रालय ने कहा कि शनिवार को 4,434 सत्रों में शाम छह बजे तक 84,807 लाभार्थियों को टीका दिया गया.

केंद्र सरकार के दिशानिर्देशों के अनुसार 16 जनवरी से शुरू हुए कोविड टीकाकरण अभियान के तहत सभी हेल्‍थकेयर वर्कर्स को 20 फरवरी त‍क पहली डोज लेना अनिवार्य है. जिन लोगों का कोविन ऐप पर पहले से रजिस्‍ट्रेशन है. वे इस तारीख तक कोविड का टीकाकरण करा लें क्‍योंकि इसके बाद 21 फरवरी से 25 फरवरी तक पांच दिन कोविड वैक्‍सीनेशन का फाइनल मॉप अप राउंड चलेगा.

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights