मुख्य समाचार पर जाएँ
Friday, 20 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 15.3 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Delhi

उत्तराखंड में फिर होगी 3 दिन लगातार बारिश और ओलावृष्टि

February 14, 2021By sharad kumar0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

नई दि‍ल्ली।  भारत मौसम विज्ञान विभाग की ओर से देशभर के लिए 17 फरवरी तक के मौसम का पूर्वानुमान लगाया है. देश में कहां-कहां बारिश और आकाशीय बिजली चमकेगी, साथ ही कौन से राज्यों में घने कोहरे की चादर छाई रहेगी. इसको लेकर पूर्वानुमान जारी किए हैं.
मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के चलते कई राज्यों के मौसम में बदलाव देखने को मिलेंगे. 14 से 17 फरवरी तक कई राज्यों में बारिश, बर्फबारी और ओलावृष्टि होने के पूर्वानुमान लगाए गए हैं. कमजोर वेस्टर्न डिस्टरबेंस का प्रभाव उत्तराखंड के कुछ इलाकों में 14 से 16 फरवरी तक देखने को मिलेगा. इस दौरान उत्तराखंड के कुछ इलाकों में बारिश और बर्फबारी होने के आसार हैं.

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

प्रबल संभावना यह है कि चमोली में ग्लेशियर फटने के बाद से आई आपदा और राहत बचाव कार्य प्रभावित हो सकता है. राहत बचाव दल लगातार आपदा स्थल पर बड़े स्तर पर रेस्क्यू अभियान चलाए हुए हैं. ऐसे में लगातार 3 दिन होने वाली बारिश और बर्फबारी की वजह से राहत बचाव कार्य प्रभावित होगा.

इन राज्यों में 16 से 18 फरवरी तक होगी बारिश और ओलावृष्टि
मौसम विभाग के मुताबिक 16 और 17 फरवरी को मध्य प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों, छत्तीसगढ़, विदर्भ, झारखंड, उड़ीसा, दक्षिणी मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा के कुछ हिस्सों में 16 से 17 फरवरी तक हल्की बारिश और आंधी तूफान के अलावा आकाशीय बिजली चमकने के भी पूर्वानुमान लगाए गए हैं.

वहीं, 17 फरवरी को छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश और विदर्भ के कुछ इलाकों में भी ओलावृष्टि होने की संभावना जताई है. इसके अलावा अंडमान और निकोबार दीप समूह, अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में 14 से 18 फरवरी तक लगातार बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है. वहीं, कोस्टल कर्नाटका के कुछ हिस्सों में भी 16 से 18 तक 3 दिन लगातार बारिश होने की संभावना जताई है.

इन राज्यों में छाया रहेगा अत्यधिक घना कोहरा

मौसम विभाग की ओर से कुछ राज्यों में दो-तीन दिन अत्यधिक घना कोहरा छाए रहने का भी पूर्वानुमान लगाया गया है. पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में अत्यधिक घना कोहरा सुबह के वक्त 14 और 15 फरवरी को सुबह के वक्त छाए रहने की संभावना जताई है. वहीं, स्थानिक डिस्टरबेंस और इसकी तीव्रता घटने के बाद इसका असर कम होगा. वहीं, वेस्ट बंगाल और उत्तराखंड के कुछ इलाकों में भी 14 और 15 फरवरी को घना कोहरा छाया रहेगा. पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली के कुछ इलाकों में 18 फरवरी को भी घना कोहरा छाए रहने की संभावना जताई है.

मौसम विभाग की ओर से 13 फरवरी के मौसम को मुख्य रूप से ऑब्जर्वर भी किया गया है. इसके तहत 13 फरवरी को मौसम विभाग ने ऑब्जर्वर किया है कि देशभर में सबसे अधिक अधिकतम तापमान केरला और माहे (Kerala & Mahe) के त्रिशूर (Thrissur) में 35.9 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया था. वहीं, न्यूनतम तापमान देश के मैदानी इलाके हरियाणा के नारनौल में सबसे कम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है.

मौसम विभाग ने 19 से 21 फरवरी के लिए 2 दिन बाद के दृष्टिकोण को भी स्पष्ट किया है. मौसम विभाग के मुताबिक 19 से 21 फरवरी के दौरान पेनिनसुला, सेंट्रल और ईस्ट इंडिया एवं आइलैंड के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और आंधी तूफान आने के आसार हैं. वहीं, देश के बाकी के हिस्सों में मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान लगाया है.

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights