मौनी अमावस्या पर क्या दान करने से पूरी होगी सभी मनोकामनाएं

759641-mauni-amavasya-3
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

नई दिल्ली।  माघ महीने में मौनी अमावस्या 11 फरवरी 2021 दिन गुरुवार को है. पुराणों के अनुसार, इसी दिन से द्वापर युग का आरंभ हुआ था. माघ महीने में तो वैसे भी पवित्र नदियों में स्नान करने को बेहद शुभ माना जाता है लेकिन मौनी अमावस्या के दिन गंगा स्नान या अन्य नदियों में स्नान का महत्व और भी अधिक फलदायी होता है और कई गुणा अधिक पुण्य भी प्राप्त होता है. 

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

इस साल मौनी अमावस्या के मौके पर ग्रहों का विशेष संयोग बन रहा है. इस दिन श्रवण नक्षत्र में चंद्रमा है और मकर राशि में एक साथ 6 ग्रहों की मौजूदगी से एक महासंयोग बन रहा है जिसे महोदय योग कहा जाता है. ऐसी मान्यता है कि महोदय योग में कुंभ में डुबकी लगाने और गंगाजल से स्नान करने से शुभ फल प्राप्त होता है.

फरवरी 11, 2021 को रात 1 बजकर 48 मिनट से मौनी अमावस्या आरंभ- फरवरी 12, 2021 को रात 12 बजकर 37 मिनट पर मौनी अमावस्या समाप्त- 11 फरवरी को दिन में 2 बजकर 5 मिनट तक महोदय योग और पुण्य काल रहेगा

ऐसी मान्यता है कि मौनी अमावस्या के दिन सभी देवी-देवता गंगा नदी में वास करते हैं और इसलिए इस दिन गंगा स्नान करने से सभी पापों से मुक्ति मिल जाती है. साथ ही मौनी अमावस्या के दिन मौन धारण करके ईश्वर का ध्यान करने से विशेष ऊर्जा की प्राप्ति होती है और सभी मनोकामनाएं भी पूरी होती हैं. इस दिन गुस्सा करने और किसी को अपशब्द बोलने से बचें.

मौनी अमावस्या के दिन भगवान विष्णु के साथ ही पीपल के पेड़ की भी पूजा करनी चाहिए, इसे बहुत शुभ माना जाता है. महोदय योग में मौनी अमावस्या के दिन भगवान विष्णु को तिल और दीप अर्पित करें. इससे भी सभी पापों से मुक्ति मिलती है.

मौनी अमावस्या के दिन तेल, तिल, गुड़, अन्न, आंवला, सूखी लकड़ी, कपड़े, कंबल, ऊनी कपड़े, जूते आदि का दान करना चाहिए. गरीब और भूखे लोगों को भोजन करवाना चाहिए. मौनी अमावस्या के दिन मौन व्रत के साथ ही उपवास रखना भी शुभ फलदायी होता है.

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights