बदायूं में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा बिहारीपुर गोटिया से शुरू

5b068108-13ec-49ea-ada9-39aa1bde9d6a
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूं ।आज पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अनुसार प्रांतीय आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में भारत जोड़ो यात्रा बदायूं जनपद के ब्लॉक सलारपुर ग्राम बिहारीपुर गोंटिया से अपराहन 12:30 पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओंकार सिंह के नेतृत्व में शुरू की गई ,बिहारीपुर गोंटिया पर अभिलाक ब्लॉक कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष की चौपाल पर पहले एक सभा हुई जहां पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष ओंकार सिंह ने कहा कि राहुल गांधी जी द्वारा जो पदयात्रा 3570 किलोमीटर जो कल 7 सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू की गई है जो कि जम्मू कश्मीर तक जाएगी ,उसमें केवल एक ही उद्देश्य है कि लोगों को भारत की एकता के लिए आव्हान करना जिसमें की उनके साथ केवल एक ही राजनीतिक पार्टी के लोग नहीं बल्कि सारे समाज के लोग बुद्धिजीवी लोग साथ चल रहे हैं जिनको की देश के जोड़ने की चिंता है ।केरल के मुख्यमंत्री एम. स्टीफन जो कि दूसरी पार्टी के हैं परंतु उन्होंने इस यात्रा के लिए कल राहुल गांधी जी को राष्ट्रीय ध्वज प्रदान किया, तथा इस यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी ।यात्रा में राहुल गांधी का यह संदेश है कि भारत जोड़ो ,नफरत छोड़ो।इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष श्री आतिफ खान महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष सुनीता सिंह जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव श्री राम रतन पटेल ने कहा की किसी राजनीतिक व्यक्ति द्वारा पहली बार इतनी बड़ी पदयात्रा की जा रही है वह भी किसी राजनीतिक लाभ के लिए नहीं केवल देश को जोड़ने के लिए और इस यात्रा में राहुल गांधी जी किसी होटल में नहीं रुकेंगे किसी एसी कंपार्टमेंट में नहीं रुकेंगे बल्कि सड़क के किनारे जो कैटंर बने होंगे उनमें रात्रि विश्राम करेंगे ।गांधी परिवार एक ऐसा परिवार है जिसने शुरू से ही त्याग की भावना रखी है अगर राहुल गांधी को पद की इतनी इतनी ही चिंता होती तो वह 2009 में देश के प्रधानमंत्री बन सकते थे, परंतु उन्होंने देश के लिए सेवा करने का काम अपने जिम्मे किया और आज भी वह किसी की भी पद की दौड़ में नहीं है बल्कि देश की एकता और अखंडता के लिए लोगों का आवाह्न करने के लिए निकले हैं। उपस्थित ग्राम वासियों को यात्रियों को जिला कांग्रेस कमेटी एससी एसटी के अध्यक्ष मुनींद्र कनौजिया प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य एजाज खान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनय मिश्रा जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव भाई मोर ध्वज राजपूत, राशिद अल्वी आदि ने भी संबोधित किया यह यात्रा बिहारी की गोटियां से भैंसामयी पलिया झंडा घटपुरी से चलकर जाएं 5:00 बजे बिनावर पर समाप्त हुई ।बदायूं जनपद की भारत जोडो यात्रा में मनीष कुमार ओवैस मियां,दिनेश, राजपाल प्रमोद सिंह, राजेश्वर सिंह, नदीम खान आदि कार्यकर्ता पदाधिकारी शामिल रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights